4 अप्रैल तक मौसम में हो सकता है परिवर्तनकिसानों को मौसम की जानकारी रखना जरूरी

4 अप्रैल तक मौसम में हो सकता है परिवर्तन
किसानों को मौसम की जानकारी रखना जरूरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 1 अप्रैल : हालांकि बीते दिनों में हुई बरसात से गेहूं और सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में अभी भी कृषि विशेषज्ञों ने मौसम के फिर से परिवर्तनशील रहने के संकेत दिए हैं। उल्लेखनीय है कि गेहूं की कटाई का समय आ चुका है और मंडियों में भी फसल की आमद को लेकर गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह ने मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि अभी भी अप्रैल के पहले सप्ताह में 4 अप्रैल तक मौसम के परिवर्तनशील रहने के संकेत हैं। उनके अनुसार किसानों को गेहूं की कटाई एवं खेतों में अन्य गतिविधियों के समय मौसम की जानकारी रखने का सुझाव दिया है। डा. सिंह के अनुसार 4 अप्रैल तक आसमान में बादल आते रहेंगे। इस बीच हल्की मध्यम बरसात भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण है।
कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह जानकारी देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु की कृपा से होती हैं सभी मनोकामनाएं पूर्ण : महंत जगन्नाथ पुरी

Sat Apr 1 , 2023
कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु की कृपा से होती हैं सभी मनोकामनाएं पूर्ण : महंत जगन्नाथ पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ कामदा एकादशी पूजन। कुरुक्षेत्र 1 अप्रैल : अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी […]

You May Like

Breaking News

advertisement