उत्तराखंड:सीएम धामी का दूसरे दिन भी स्वागत

रिपोर्ट- जफर अंसारी
स्थान- पंतनगर (लालकुआं)!

एंकर- उधम सिंह नगर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला आज सुबह पंतनगर से नगला पहुचा, इससे पहले सीएम द्वारा खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने के लिए साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने खुद भी कुछ दूरी तक साइकिल चलाई। जिसके बाद वह नगला में एक सभा को संबोधित किया जवाहरनगर होते हुए शान्तिपुरी गेट से हो कर आनन्दपुर गेट होते हुए शहीद देव बहादुर स्मृति द्वारा पहुचे जहा पर उन्होंने द्वारा का लोकार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नारायणपुर तिराहे पर बने शहीद स्मारक पहुचे जहा पर उन्होंने शहीदों को श्रदांजलि दी। 

वीओ- आपको बता दें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर उधम सिंह नगर पहुंचे हैं जहां पर उन्होंने कल जिला मुख्यालय रुद्रपुर में रोड शो के साथ ही कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी तो वही आज पुष्कर सिंह धामी पंतनगर से खटीमा के लिए रवाना हुए सीएम धामी पन्तनगर स्थित नगला क्षेत्र में पहुचे जहा पर नगला वाशियो द्वारा उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र की जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगला वाशियो के घरों पर जो उजड़ने की तलवार लटकी है। सरकार उसका समाधान निकलेगी। उन्होंने कहा कि न्यायलय का सम्मान भी किया जाएगा। साथ ही लोगो को राहत भी दी जाएगी। इसके लिए उनके द्वारा मुख्य सचिव को बताया भी गया है। जिसके बाद सीएम का रोड शो शुरू हुआ। सीएम का रोड शो शान्तिपुरी गेट, आनन्दपुर गेट, सहित विभिन्न स्थानों पर लोगो द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा द्वारा सीएम की फिलिड के आगे बाइक रैली के माध्यम से चल कर उनका स्वागत किया गया। जिसके बाद सीएम शहीद देव बहादुर थापा के गांव में बने स्मृति द्वार का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने शहीद के गांव में बने विद्यालय का नाम सहित देव बहादुर के नाम से रखने की घोषणा की। जिसके बाद वह नारायणपुर शहीद स्मारक पर पहुचे जहा पर उन्होंने शहीदों को श्रदांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। जिसके बाद उनका काफिला लालपुर होते हुए टोल प्लाजा फिर किच्छा शहर पहुचा जहा पर स्थानीय लोगो और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के स्वागत में स्थानीय उत्तराखंड की संस्कृति को दर्शाने वाला छोलीया नृत्य भी किया गया।

बाइट- पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर संचालित विभिन्न योजनाओं की सिविल सर्जन ने की समीक्षा

Sun Jul 25 , 2021
टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर संचालित विभिन्न योजनाओं की सिविल सर्जन ने की समीक्षा राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निर्धारित विभिन्न सूचकांकों में सुधार का दिया आदेश क्षेत्र भ्रमण करते हुए मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करायें कर्मी टीबी नोटिफिकेशन व स्फूटम जांच के लिये प्रखंडवार […]

You May Like

Breaking News

advertisement