उत्तराखंड: विधायक राजेश शुक्ला का स्वागत,

स्लग— विधायक राजेश शुक्ला का स्वागत।

स्थान—पन्तनगर

रिपोर्टर, जफर अंसारी

एंकर— किच्छा विधानसभा क्षेत्र के नगला पंतनगर नगरपालिका की अधिसूचना जारी कराकर देहरादून से पंतनगर पहुंचे विधायक राजेश शुक्ला का पन्तनगर नगला क्षेत्र के निवासियों ने पंतनगर एयरपोर्ट पर विधायक राजेश शुक्ला का जोरदार स्वागत किया।
विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में लालपुर, नगला नगर का रूप ले चुका है जिसको नगर पंचायत/पालिका बनाने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी नगला पंतनगर क्षेत्र जो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से वंचित था शहर और गांव की सुविधाओं से वंचित नगला पंतनगर क्षेत्र को मुख्यमंत्री जी की घोषणा के बाद से नगरपालिका की अधिसूचना जारी होने के बाद नगला पंतनगर क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। विधायक शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने किच्छा के विकास के लिए जितनी घोषणा की है सबको लगभग पूरा होने की दिशा में कार्य गतिमान हैं। विधायक शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के निमित्त कार्य कर रही है जिस क्रम में सरकार के मुखिया जो कहते हैं वही करते हैं, जो जनता के साथ वादा किया उसको पूरा करने का काम किया है ।
विधायक शुक्ला ने पन्तनगर नगला क्षेत्र की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत का आभार जताया।

बाइट— राजेश शुक्ला विधायक किच्छा

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब तक 77,650 किसानों ने 3,11,783.64 टन धान बेचा, 42.24 प्रतिशत धान का उठाव

Thu Dec 23 , 2021
जांजगीर-चांपा, 23 दिसंबर, 2021/ जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो रही है। अब तक जिले में 77,650 किसानों से 3 लाख 11 हजार 783 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन द्वारा की […]

You May Like

Breaking News

advertisement