बिहार: बिहार में जातीय आधारित जनगणना कराने की ऐतिहासिक फैसले को लेकर आभार यात्रा निकालकर किया स्वागत

कार्यकर्ताओं द्वारा हुआ संपन्न
अररिया
शनिवार को माननीय मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार जी के बिहार में जातीय आधारित जनगणना कराने की ऐतिहासिक फैसले को लेकर आज अररिया जिला जनता दल यू परिवार ने जिला अध्यक्ष आशीष कुमार पटेल की अध्यक्षता में पुराना डाक बंगला अररिया से अररिया जिला के सैकड़ों साथियों के साथ आभार यात्रा निकालकर नगर भ्रमण के किए। अररिया की उपस्थित जदयू नेताओं ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री का सोच हमेशा बिहार के विकास के लिए होता है। वह हमेशा सामाजिक विचारधारा की राजनीति करते हैं ।माननीय मुख्यमंत्री के जाति आधारित जनगणना का ऐतिहासिक फैसला अत्यंत ही सराहनीय है। हम पूरे जिला वासी मुख्यमंत्री जी का इस फैसले के लिए आभार प्रकट करते हैं ।इस जनगणना से समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को भी लाभ मिलेगा। इससे समाज के सभी वर्गों के सामाजिक आर्थिक स्थिति का भी अध्ययन होगा। इस आभार यात्रा में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष आशीष पटेल के अलावे प्रदेश महासचिव शगुफ्ता अजीम ,जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम उर्फ पप्पू अजीम, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सीताराम मंडल, मुख्य प्रवक्ता पवन मिश्रा, जिला प्रवक्ता सुनील चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष रेशम लाल पासवान, व रमेश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष नौशाद आलम , जिला सचिव उमेश पासवान, मुन्ना सिंह ,संतोष साह, , चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर ऋषभ राज, उमेश राय, मेराज हसन, गुड्डू अली ,रामजी सिंह , जीशान अली ,प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र मंडल ,नरेश राय ,धनेश्वर गिरी, सदानंद मंडल ,वंश गोपाल , राजू मंडल, नवीन श्रीवास्तव, देवानंद मंडल, जदयू नेता रजी अहमद, उमेश कामत,अमरनाथ साह , पंकज साह, मनोज शर्मा, रामदेव मंडल, सुमित कुमार मंडल, इकरामुद्दीन , दिनेश पोद्दार, विनोद पोद्दार, अनुज प्रधान, विनोद कुमार, सरयू सिंह, राजीव राय, राजूराम , विजय चौहान, विजय सरदार, दुर्गानंद विश्वास, पंकज मंडल, शंभू कुमार मेहता, विकास कुमार, वसीम खान के अलावे सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: सिकटी में बाढ़ प्रभावित गांव का जिप अध्यक्ष ने किया दौड़ा

Wed Jun 29 , 2022
,सिकटी में बाढ़ प्रभावित गांव का जिप अध्यक्ष ने किया दौड़ा। ,विभागीय अभियंता से जल्द समाधान करने का दिया निर्देश।  कैप्शन , घर में नूना नदी का पानी घुसा ,स्थिति का जायजा लेते जिप अध्यक्ष। अररियाअररिया जिले का सबसे ज्यादा  बाढ़ प्रभावित प्रखंड सिकटी में इस वर्ष फिर नूना और […]

You May Like

Breaking News

advertisement