बिहार:मिशन तिरंगा का क्या आगाज

अररिया संवाददाता

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राष्ट्र के 75 में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय भाव को जन जन तक पहुंचाने के लिए “मिशन तिरंगा” अभियान का आगाज किया है। इसका मुख्य उद्देश्य है आम नागरिकों में राष्ट्रीय स्वाभिमान का भाव जागे और वे देश की अखंडता -अक्षुण्णता में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अपना योगदान दे सकें। उपरोक्त बातें शिवपुरी स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के परिषद कार्यालय परिसर में प्रेस को संबोधित करते हुए परिषद के पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रमुख प्रोफेसर एमपी सिंह ने कहा।
उन्होंने कहा कि तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगरों व दूर-दराज के गांवों में 15 अगस्त को तिरंगा फहराने का कार्य किया जाएगा। संगठन के कार्यकर्ता राष्ट्रीयता के प्रचार एवं समपोषण के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। एमपी सिंह ने कहा कि स्वाधीनता के अमृत वर्ष में प्रवेश करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय स्तर पर 128335 स्थानों एवं बिहार प्रदेश की इकाई 10,000 से अधिक स्थानों पर ध्वज फहराएगी। अभाविप स्वाधीनता के 75 में वर्ष में साल भर इंटर्नशिप, शोभा यात्रा, सोशल मीडिया अभियान आदि योजनाओं पर कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि अभाविप कार्यकर्ता मोहल्ले व गांवों में मिशन तिरंगा के झंडोत्तोलन करेंगे एवं स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े अनसुलझे, अज्ञात और अविस्मरणीय तथ्यों का संकलन करेंगे। इस अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक जिले के परिषद कार्यकर्ता पूरे दमखम के साथ लगे हुए हैं। प्रेस वार्ता कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीति पायल, आशीष झा, रिमझिम, सिमरन आदि उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री नारायणी सेवा ट्रस्ट ने चलाया सदस्यता अभियान: रंजीत प्रसाद राय

Fri Aug 13 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र 13 अगस्त :- श्री नारायणी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रंजीत प्रसाद राय ने रांची में श्री साईं जी में श्री नारायणी सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय सह सचिव सतायिक पटादार प्रदेश उपाध्यक्ष उतम वर्मा रांची जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह जिला उपाध्यक्ष […]

You May Like

Breaking News

advertisement