व्हीलचेयर क्रिकेट नेशनल चैंपियनशिप- 2021″, राज्य की टीम में जिले के तीन खिलाड़ी शामिल

जांजगीर-चांपा 7 नवंबर 2021 / व्हीलचेयर क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया गुजरात  द्वारा 9  से 14 नवंबर तक अहमदाबाद में आयोजित “सरदार पटेल व्हीलचेयर क्रिकेट नेशनल चैंपियनशिप 2021” में छत्तीसगढ़ राज्य के व्हीलचेयर क्रिकेट टीम सहभागिता करेगी। छत्तीसगढ़ राज्य की टीम में जांजगीर-चांपा जिले के 3 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
     समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री भावे ने बताया कि छत्तीसगढ़ की टीम में  जांजगीर-चांपा जिले के धुरंधर बल्लेबाज धनंजय यादव, ऑलराउंडर बजरंग पटेल एवं बल्लेबाज हरी सोनवानी का पुनः चयन हुआ है। धनंजय देवांगन को चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शतक और अर्धशतक बनाने का गौरव प्राप्त है। समाज कल्याण विभाग एवं व्हीलचेयर क्रिकेट फेडरेशन ने टीम के सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है। टीम अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित अभ्यास जारी है।         छत्तीसगढ़ राज्य की टीम  2018 हिमाचल प्रदेश, 2019 चंडीगढ़, और 2020 में गुजरात में आयोजित व्हीलचेयर क्रिकेट नेशनल प्रतियोगिता में चैंपियन रहा है।विगत तीन वर्षों की उपलब्धियों से खिलाड़ी उत्साहित हैं उनका मनोबल मनोबल बढ़ा हुआ है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ की टीम 7 नवंबर को अहमदाबाद एक्सप्रेस से रवाना होगी।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोरखपुर:उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरे देश में नजीर- सीएम योगी आदित्यनाथ

Sun Nov 7 , 2021
सीएम योगी ने गिनाईं साढ़े चार साल की उपलब्धियां, बोले- जो कुछ कहा, कर दिखाया वैशवारा ब्यूरो, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरे देश में नजीर है। साढ़े चार सालों में कोई दंगा नहीं हुआ। दीपावली समेत सभी पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुए हैं। मुख्यमंत्री […]

You May Like

advertisement