ओम प्रकाश जिंदल ने कुरुक्षेत्र को अपनी कर्म भूमि बनाया तो पूरा जिंदल परिवार कुरुक्षेत्र को समर्पित हो गया : राजेश सिंगला

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा ने ओम प्रकाश जिंदल को श्रद्धा पुष्प अर्पित किए।

कुरुक्षेत्र, 7 अगस्त : कुरुक्षेत्र में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा ने राज्य के पूर्व मंत्री स्व. ओम प्रकाश जिंदल की 94 वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धा पुष्प अर्पित किए। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने कहा कि कुरुक्षेत्र के लोग जिंदल परिवार को अपना परिवार मानते हैं। ओम प्रकाश जिंदल ने कुरुक्षेत्र के विकास एवं ग्रामीणों के सहयोग के लिए अनेक योजनाएं चलाई। सिंगला ने कहा कि ओम प्रकाश जिंदल ने कुरुक्षेत्र को अपनी कर्मभूमि बनाया तो पूरा जिंदल परिवार कुरुक्षेत्र को समर्पित हो गया। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश जिंदल कर्मवीर किसान, धार्मिक, सामाजिक, दानी, गरीबों के हितैषी राजनेता थे। उन्हें आज भी लोग याद करते हैं। सांसद नवीन जिंदल के पिता एवं देश के लौह पुरुष के रूप में स्व. ओम प्रकाश जिंदल के 94 वें जन्मदिन पर अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर ओम प्रकाश जिंदल की प्रतिमा पर श्रद्धा पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश संगठन सचिव मुनीष मित्तल व कपिल मित्तल, जिला अध्यक्ष अशोक गर्ग, जिला महासचिव विजय गर्ग, संजीव गर्ग व वरुण गुप्ता इत्यादि मौजूद रहे।
ओम प्रकाश जिंदल की प्रतिमा पर श्रद्धा पुष्प अर्पित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिंदू पर्व महासभा चंडीगढ़ की आपातकालीन बैठक आयोजित

Thu Aug 8 , 2024
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष 9416191877 चंडीगढ़ : हिंदू पर्व महासभा चंडीगढ़ की आपातकालीन बैठक श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 37 सी चंडीगढ़ मे आज सुबह 11: 00 बजे हुईजिसमें चंडीगढ़ के सभी मंदिरों के पदाधिकारीयो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस बैठक में श्री बीपी अरोड़ा अध्यक्ष […]

You May Like

advertisement