वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा 04 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध गंभीर आरोप संज्ञान में आने पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर विभागीय जांच की गई आसन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : थाना प्रभारी बारादरी द्वारा दी गयी आख्या के अनुसार आवेदक द्वारा प्लॉट खरीदने हेतु प्रॉपर्टी डीलर को 10 लाख रुपये दिये थे, जिसमें प्रॉपर्टी डीलर द्वारा एग्रीमेंट न कराए जाने तथा पैसे वापस न देने के उद्देश्य से थाना बारादरी के मु0आ0 आशीष मिश्रा, मु0आ0 राहुल कुमार, आ0 आदित्य प्रताप सिंह एवं आ0 सिद्धांत चौधरी से सांठगांठ करने तथा उक्त पुलिसकर्मियों द्वारा आवेदक को पकड़कर अपने आवास पर अवैध रूप से बैठाए रखने, पैसे लेकर छोड़ने आदि गंभीर आरोपों के परिणामस्वरूप श्री अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर उनके विरुद्ध विभागीय जांच आसन्न की गई है।
निलम्बित कर्मियों का विवरण निम्नवत है -मुख्य आरक्षी 534 न0पु0 आशीष मिश्रा, पीएनओ 052141472 वर्तमान नियुक्ति थाना बारादरी, बरेली।, मुख्य आरक्षी 329 न0पु0 राहुल कुमार, पीएनओ 112654809 वर्तमान नियुक्ति थाना बारादरी, बरेली।,आरक्षी 2893 न0पु0 सिद्धान्त चौधरी, पीएनओ 192121457 वर्तमान नियुक्ति थाना बारादरी, बरेली।,आरक्षी 511 न0पु0 आदित्य प्रताप सिंह, पीएनओ 242120030 वर्तमान नियुक्ति थाना बारादरी, बरेली।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement