पांच लाख की डिमांड पूरी न होने पर दहेज लोभियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करने के बाद निकाल दिया घर से, मुकदमा दर्ज

पांच लाख की डिमांड पूरी न होने पर दहेज लोभियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करने के बाद निकाल दिया घर से, मुकदमा दर्ज

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी पांच लाख की डिमांड पूरी नहीं करने पर दहेज लोभियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करने के बाद घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव फरीदा पुर रामचरन निवासी जावित्री की शादी 4 वर्ष पूर्व थाना शाही के गांव कनू नगला निवासी रिंकू के साथ हुई थी। लड़की के पिता ने अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। लेकिन सुसराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। ससुराल वाले 5 लाख रुपए पिता से लाने का लगातार दबाव बना रहे थे। पीड़िता के द्वारा मना करने पर पति रिंकू, पिता श्याम लाल, सास नन्ही, जेठ हीरा लाल,जेठानी सीमा, ननद रामकली, देवर सोनू, दीपक, दुर्वेश तरह से पीड़िता को परेशान करने लगे। आरोप है तीनों देवर पीड़िता पर बुरी नजर डालने लगे। जब पीड़िता ने विरोध किया तब सभी ने एक राय होकर पीड़िता को एक सप्ताह पहले घर से निकाल दिया। पीड़िता किसी तरह से मायके पहुंची और उसने अपने पिता को पूरी कहानी सुनाई।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सभी के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।आरोपियों को जल्द जेल भेजा जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संस्कार भारती बरेली द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

Sun Mar 1 , 2026
पवन कालरा संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता बरेली : अखिल भारतीय साहित्य एवं ललित कलाओं को समर्पित संस्था संस्कार भारती बरेली द्वारां मिनी बाई पास स्थित उमेश चंद गुप्ता के निवास स्थान पर रंगारंग गीत, संगीत, नाट्य एवं काव्य के कार्यक्रम आयोजित किये गये।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कवि आचार्य देवेंद्र देव […]

You May Like

Breaking News

advertisement