जब हम साथ बैठकर भोजन करते हैं तो भेदभाव की दीवारें स्वतः हो जाती हैं समाप्त : कुलपति

आयुष विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो.धीमान ने विश्वविद्यालय परिवार के साथ किया सामूहिक भोजन।

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) 26 फरवरी : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों के साथ आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सामूहिक भोजन किया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सामूहिक भोजन के दौरान सभी ने एक-दूसरे के साथ अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. धीमान ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि एक परिवार है, जहां आपसी सहयोग, सम्मान और समरसता की भावना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सामूहिक भोजन जैसे आयोजन आपसी दूरी को कम करते हैं और संगठनात्मक एकता को सुदृढ़ बनाते हैं।
उन्होंने कहा कि जब हम साथ बैठकर भोजन करते हैं तो भेदभाव की दीवारें स्वतः समाप्त हो जाती हैं और समानता की भावना विकसित होती है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्रतिदिन बैठकर भोजन करने की आदत डालें,क्योंकि इससे पारिवारिक संबंध मजबूत होते हैं और संवाद बेहतर होता है। उन्होंने यह भी कहा कि अन्न का सम्मान करना हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। हमें भोजन को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए तथा जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुधीर मलिक,उप कुलसचिव विकास शर्मा,उप कुलसचिव अतुल गोयल,प्रकाश जोशी,नरेश कुमार, मनीष शर्मा,निवारिक सैनी सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लुवास में अंतर- विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन, पीजी टीम बनी चैंपियन

Fri Feb 27 , 2026
हिसार, (प्रमोद कौशिक) 26 फरवरी : लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) द्वारा आयोजित अंतर- विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य एवं ऐतिहासिक समापन उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना के प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता माननीय कुलपति डॉ. विनोद कुमार वर्मा के कुशल मार्गदर्शन तथा […]

You May Like

advertisement