जहां चिंता है वहां कैसी प्रसन्नता : विद्या गिरि

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

पंजाब खन्ना : संत महामंडल की अध्यक्षा एवं श्री बाबा नंदगिरि डेरा समाधा नसुरी फतेहपुर खन्ना की महंत महामंडेलश्वर 1008 स्वामी विद्या गिरि जी महाराज ने आज सत्संग में बताया की जहां चिंता है वहां कैसी प्रसन्नता उन्होंने कहा कि चिंता अनेक रोगों की जननी है जो इंसान को डीमक की तरह खोखला कर देती है। महंत विद्या गिरि जी महाराज ने कहा कि मनुष्य कर्मों से अधिक अशांत नहीं है वह इच्छाओं से, वासनाओं से अधिक अशांत है। जितने भी द्वंद , उपद्रव, अशांति, और सबसे ज्यादा अराजकता कहीं है तो वह व्यक्ति के भीतर है।मनुष्य अपना संसार स्वयं बनाता है। पहले कुछ मिल जाये इसलिए कर्म करता है। फिर बहुत कुछ मिल जाये इसलिए कर्म करता है। इसके बाद सब कुछ मिल जाये इसलिए कर्म करता है। उसकी यह तृष्णा कभी ख़तम नहीं होती। जहाँ ज्यादा तृष्णा है वहाँ चिंता स्वभाविक है।
जहाँ चिंता है वहाँ कैसी प्रसन्नता ? कैसा उल्लास ? यदि मनुष्य की तृष्णा शांत हो जाये , उसे जितना प्राप्त है उसी में सन्तुष्ट रहना आ जाये तो वह कभी भी अशांत नहीं रहेगा। इंसान अपने विचार और सोचने का स्तर ठीक कर ले तो जीवन को मधुवन बनते देर ना लगेगी।
महंत विद्या गिरि जी महाराज ने कहा कि इंसान को जीवन की सभी चिंताओं को प्रभु के अर्पण कर तनावमुक्त जीवन जीना चाहिए।
उन्होंने कहा प्रभु जो कुछ भी करते है हमारे अच्छे के लिए ही करते है इंसान को संतोषी होना चाहिए और जनकल्याण हित में कार्य करना चाहिए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेरणा वृद्धाश्रम में सर्वकल्याण की भावना से सुंदरकांड का पाठ का आयोजन

Wed Jun 29 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने उत्साह के साथ लिया पाठ में भाग। कुरुक्षेत्र, 28 जून : प्रेरणा वृद्धाश्रम में सर्वकल्याण की भावना से सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया गया। इस पाठ में वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने उत्साह के साथ भाग लिया। […]

You May Like

Breaking News

advertisement