विवेक को क्या भाजपा के झंडे लगाने की मजदूरी मागने के पर जलाया गया या असलियत कुछ और है।

विवेक को क्या भाजपा के झंडे लगाने की मजदूरी मागने के पर जलाया गया या असलियत कुछ और है।
रुद्रपुर:उतराखण्ड के उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से कल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के सवागत समारोह में भाजपा की बाईक रैली मे झंडे लगाने वाले एक युवक विवेक को मज़दूरी के पैसे मागने पर पैट्रोल डालकर आग लगा देने का दर्दनाक मामला सामने आया है। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने इस घटना को शर्मनाक बताया है। और इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। दरअसल रुद्रपुर के रमपुरा के रहने वाले अमन ने रमपुरा पुलिस चौकी में दी गई तहरीर में यह संनसनीखेज आरोप लगाया है। अमन ने इस मामले में अपनी तहरीर में कहा है।कि बीती 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे विवेक को भाजपा की बाईक रैली मे झंडे लगाने के लिए 300 रुपये मजदूरी पर दो युवक अपने साथ ले गए थे। काम होने के बाद सौ रुपये दिए गये। जब बाकी पैसे मांगे तो उसके साथ गाली गलौच और मार पीट की गई। रात को जब 9 बजे वो घर से निकला तो दोनों युवको ने विवेक पर पैट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे उसका पूरा शरीर जल गया। अब विवेक का रुद्रपुर के जिला अस्पताल मे ईलाज चल रहा है। विवेक ने भी इन आरोपों दोहराया है। और भाजपा की रैली में झंडे लगाने और मज़दूरी मागने पर उस पर पैट्रोल छिडक कर आग लगाने का आरोप लगाया है। मामला गंभीर इस लिए गंभीर हो गया है। कि राज्य की सत्ताधारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के प्रथम बार रुद्रपुर आगमन पर निकाली गई बाईक रैली मे जिस मजदूर ने रैली मे भाजपा के झंडे लगाने के बाद भी मजदूरी की जगह उस पर कथित रूप से पैट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। इस आरोप में कितनी सच्चाई है।यह जांच का विषय है। यदि आरोप सही साबित होते है तो यह भाजपा के माथे पर गंभीर आरोप होगा। दोनों आरोपी भाजपा से जुड़े बताये जा रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार का कहना है कि इस मामले की जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टयता पीड़ित के स्वंय आग लगाने की बात सामने आ रही है। जांच में जो साक्ष्य सामने आएंगे उसके अनुसार कारवाई की जाएगी। बरहाल जो भी हो विवेक नामक युवक को क्या सचमुच भाजपा की रैली में झंडे लगाने के बाद मजदूरी मागने पर जलाया गया है। अथवा किसी आपसी विवाद में गुससाये पीड़ित ने खुद को आग के हवाले किया है। यह तो पुलिस की जांच के बाद ही सामने आयेगा। इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए जिससे सच सामने आ सके। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षक , गैर शिक्षक संवर्ग (प्रतिनियुक्ति) हेतु पात्र , अपात्रों सूची जारी दावा-आपत्ति 12 अप्रैल तक

Sun Apr 11 , 2021
जांजगीर-चांपा 11 अप्रैल 2021/   एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शिक्षण सत्र 2020-21 हेतु विविध शिक्षक और गैर शिक्षक संवर्ग प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे।   सहायक आयुक्त  आदिवासी विकास  से प्राप्त जानकारी के अनुसार पोर्टल से प्राप्त मेरिट सूची के आधार पर प्राप्त आवेदनों का परीक्षण किया […]

You May Like

advertisement