पुलिस ने यहां पर फड़ और ठेले वालों को लेकर की चालानी कार्रवाई
हल्द्वानी। यहां पर नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के द्वारा फुटकर व्यपारियो के लिए सप्ताह के अधिकतर दिन अलग-अलग जगहो पर साप्ताहिक बाजार लगाया जाता है।जिसमे से शनिवार के दिन गोलापार-नवीन मंडी बाईपास रोड पर कुमाऊँ के सबसे बड़ा फड़ बाजार लगाया जाता है।मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के द्वारा निगम को हाट बाजार लगाने के लिए उपलब्ध हुई जगह से अलग गोलापार-नवीन मंडी बाईपास रोड पर भी फड़ लगवाए जा रहे हैं। जिससे बाईपास रोड पर गुजरने वाले वाहनों व राहगीरो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।वही आज शनिवार को थाना बनभूलपुरा पुलिस के द्वारा बाईपास पर आवागमन सुचारू रखने के लिए बाईपास पर लगे फड़ो व ठेलो के खिलाफ अभियान चलाया गया। चालानी कार्यवाही कर 25 लोगो के चालान किए।जिसमे बनभूलपुरा पुलिस के उप निरीक्षक दिवान सिंह बिष्ट, कॉन्स्टेबल कमल पंत, कांस्टेबल ललित मेहरा, धीरज, हरभजन सिंह राणा मौजूद रहे।