कौन हो सकता है युपी भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ बता दे कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को योगी आदित्यनाथ जी के दूसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद चट्टी चौराहों पर यह चर्चा शुरू हो गई है कि भाजपा का उत्तर प्रदेश का अगला प्रदेश अध्यक्ष किसे बनाया जा सकता है। लोग अपने अपने हिसाब से अगले प्रदेश अध्यक्ष के नामों की चाचा- परिचर्चा कर रहे जिसमें प्रमुख रुप से सबसे मजबूत दावेदारी लोगों द्वारा योगी सरकार के पहले कार्यकाल में उपमुख्यमंत्री रहे डॉ दिनेश शर्मा पर लगाई जा रही है। लोगों का यह कहना है कि डॉक्टर दिनेश शर्मा को उपमुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है, इसलिए लोगों द्वारा यह कयास लगाया जा रहा है कि डॉ दिनेश शर्मा उत्तर प्रदेश में भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष हो सकते हैं। इसके अलावा जिन नामो पर लोगों द्वारा कयास लगाया जा रहा है उनमें प्रमुख रुप से आशुतोष टंडन, लक्ष्मीकांत बाजपेई, सिद्धार्थ नाथ सिंह, एवं श्रीकांत शर्मा अगले प्रदेश अध्यक्ष हो सकते हैं। वही लोगों द्वारा यह भी चर्चा है कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी एवं केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आखिरी समय में कोई चौकानें वाला निर्णय लिया जा सकता है और सबको चौंकाते हुए किसी पिछड़े वर्ग के चेहरे को भी भाजपा उत्तर प्रदेश का अगला प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज:एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को दी कानूनी जानकारी , महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में किया जागरूक

Sat Mar 26 , 2022
तिर्वा कन्नौज एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को दी कानूनी जानकारी , महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में किया जागरूक। तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी ✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻 इंदरगढ़ क्षेत्र मे महिला सुरक्षा सशक्तिकरण हेतु एंटी रोमियो टीम ने जन जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक किया। महिलाओं छात्राओं को कानूनी […]

You May Like

Breaking News

advertisement