कलेक्टर श्री मिश्रा से डब्ल्यूएचओ के सदस्यों ने की मुलाकात

विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन करने पहुंची टीम

धमतरी, 10 अक्टूबर 2025/ जिले में सिकलसेल और एनीमिया के क्षेत्र में किए जा रहे कामों का अवलोकन करने आज विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्यों की टीम धमतरी पहुंची। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा से कलेक्टोरेट में मुलाकात की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बसाहटों में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से सिकलसेल और एनीमिया को दूर करने के लिए योजना बनाकर कार्य किए जा रहे हैं, जिसका बेहतर परिणाम अब दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही जिले के आदिवासी बाहुल्य नगरी विकासखण्ड में विशेष पिछड़ी जनजाति को भारत सरकार की योजनाओं के तहत लाभान्वित करने के लिए एम्स रायपुर से समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
कलेक्टर ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने तथा कमार जनजाति वर्ग के जीवनस्तर और भौगोलिक स्थिति के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्यों ने जिले कीं स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की और आवश्यक सुझाव भी दिए।
इस अवसर पर टीम लीडर डॉ.ग्रेस, नेशनल प्रोफेशनल ऑफिसर डॉ. दिलीप, हेल्थ सिस्टम ऑफिसर छत्तीसगढ़ डॉ उरिया नाग, हेल्थ कोऑर्डिनेटर श्री कुमार गौरव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दीपावली पर मिट्टी के दीयों से जगमगाएगा धमतरी, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा

Fri Oct 10 , 2025
स्वदेशी अपनाएं, परंपरा सजाएं”“वोकल फॉर लोकल’’ से जगमगाए हर आंगनमिट्टी के दीयों की बिक्री करने वाले ग्रामीणों एवं कुम्हारों से किसी भी प्रकार का कर या शुल्क नहीं लगेगा धमतरी, 10 अक्टूबर 2025/ जिला प्रशासन द्वारा इस वर्ष दीपावली पर्व को स्वदेशी भावना और परंपरागत संस्कृति के साथ मनाने का […]

You May Like

Breaking News

advertisement