भगवान राम जैसा व्यवहार जिसके जीवन में होगा वो कभी भी पराजित नहीं हो सकता : स्वामी वेद पुरी

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र अरुणाय : श्री शिवशक्ति पीठ आश्रम अरुणाय के स्वामी वेद पुरी जी महाराज ने आज एकादशी पर्व पर आज मानव जीवन पर चर्चा करते हुए बताया की मनुष्य जीवन से संघर्ष कभी भी खतम नहीं हो सकता। यह प्रत्येक घडी प्रत्येक पल चलता ही रहता है। बाहर और भीतर दोनों जगह थोड़े – थोड़े कुरुक्षेत्र के हालात बने ही रहते हैं। सब जीतना ही चाहते हैं , ऐसा कौन होगा जो हारना चाहे।
स्वामी वेद पुरी ने बताया की रामदिवत, वर्तितव्यम् अर्थात : भगवान् राम जैसा व्यवहार जिसके जीवन में होगा वो कभी भी पराजित नहीं हो सकता। राम कौन हैं ? रामो विग्रहवान धर्मः। भगवान राम धर्म के जीवंत स्वरूप् हैं।
राम माने सत्य, शुचिता, पवित्रता, सहजता, उदारता, कर्तव्य परायणता, साधना। तो हारने का प्रश्न ही पैदा नहीं होता। स्मरण रखना सत्य जिसके पास है वो ना भीतर हार सकता और ना ही बाहर।
स्वामी जी ने बताया की असत्य के मार्ग पर चलने वाला वाला हारेगा तो पक्का, साथ ही सदैव कष्ट ही अनुभव करेगा।
स्वामी वेद पुरी जी महाराज ने बताया की मनुष्य योनि जनकल्याण और मोक्ष प्राप्ति के लिए ही प्राप्त होती है और मनुष्य इस योनि में आकर सब कुछ भूल जाता है और धन कमाने में अपना सब कुछ न्यौछावर कर देता है जबकि वास्तविकता यह है उपर मात्र कर्म साथ जाते है स्वामी जी ने बताया की जब प्राण छूटते समय कर्म याद आते है फिर मनुष्य को मात्र पछतावा ही याद आता है तब बहुत देर हो चुकी होती है।
स्वामी जी ने बताया की कर्म करो कर्म कभी खाली नही जाते।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धैर्य संयम से जीवन का बड़े से बड़ा संकट टल जाता है, भक्ति के लिए कोई उम्र बाधा नहीं है : बाल व्यास ब्रह्मरात हरितोष

Wed May 25 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जयराम विद्यापीठ में श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन हुई भक्ति और आस्था पर चर्चा। कुरुक्षेत्र, 24 मई : श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ में चल रही श्रीमद् भागवत […]

You May Like

advertisement