निगम चुनाव : शहर मोगा में किस की होगी सरकार

निगम चुनाव : शहर मोगा में किस की होगी सरकार

↪किसके सिर सजेगा ताज

↪कौन करेगा राज

मोगा : [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा प्रभारी संपादक पंजाब] :=

पंजाब प्रदेश में नगर निगमों ,नगर कौंसिलों एवं नगर पंचायतों के चुनाव 14 फरवरी को हो रहें हैं। चुनावी प्रचार हेतु राजनीतिक पार्टियाँ अपने अपने प्रत्याशियों को इस चुनाव में जीताने हेतु पूर्ण रूप से सहयोग एवं प्रोत्साहित रही हैं। प्रत्याशी भी इस चुनाव का सेहरा अपने सिर सजाने हेतु हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। प्रदेश में कई इलाकों में हिंसक घटनाएँ भी हो रही हैं। प्रत्याशी जहाँ अपने करवाए हुए विकास कार्यों के पुल बाँधते थकते नहीं। परंतु विपक्षी दल कह रहे हैं कि उनके कार्यकाल में विकास बिलकुल नहीं हुआ।इस प्रकार एक दूसरे पर जुबानी तीर चला कर कीचड़ फैंकते नजर आ रहें हैं। चुनावी प्रचार तकरीबन आसमान छू रहा है। पिछले निगम चुनावों में यदि देखा जाए कि वार्ड में कांग्रेस, [अकाली+भाजपा] एवं कहीं कहीं आजाद प्रत्याशी होता था। परंतु इस बार भाजपा एवं आप की ओर से चुनाव मैदान में उतारने से प्रत्याशियों की संख्या बढ़ी है। शहर में नई वार्ड बंदी के कारण प्रत्याशियों एवं वोटरों में काफी असमंजस की स्थिति है। कहीं कहीं मतदान केंद्र का वार्ड से दूर होने के वोटर चंभित हैं। सरकार की ओर से नारी शक्ति को पुरूषों के समान अधिकार होने के अंतर्गत शहर में आधी सीटें नारी शक्ति हेतु आरक्षण है। परंतु महिला प्रत्याशियों के चुनावी विज्ञापन पोस्टरों में उनके परिवारजनों के फोटो नजर आ रहें हैं। उधर देखा जाए पुरूष प्रत्याशियों के चुनावी विज्ञापन पोस्टरों में केवल उनके ही फोटो लगी हैं। इस प्रकार नारी शक्ति की चाहे 50% सीटें आरक्षित हैं परंतु कमान पुरूषो के हाथ में ही होगी। इस चुनावी प्रचार में जहाँ ढोल नगारों,सी डी चिप, मुनादी के साथ साथ इलैकट्रोनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया भी विशेष रूप से अग्रणी नजर आ रहा है। राजनीति में शौक रखने वाले चुनावी महौल को देखते हुए अपने अपने अनुभवों के आधार पर चर्चा करते नजर आ रहें हैं। अब देखते हैं कि इस बार चुनाव में ऊंट किस ओर करवट बदलता है किस किस सिर सजता है जीत का ताज एवं किस का होगा राज।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:- राहत भरी खबर, तपोवन टनल में काम फिर शुरू हुआ।

Thu Feb 11 , 2021
उत्तराखंड:- राहत भरी खबर,तपोवन टनल में काम फिर शुरू हुआ।प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक चमोली : आपदा प्रभावित क्षेत्र तपोवन में कुछ देर अलर्ट के बाद एक बार फिर से रेस्क्यू शुरू हो गया है।जानकारी के अनुसार लगभग 2:45के आसपास धौली गंगा का जलस्तर बढ़ गया था जिसके बाद पुलिस द्वारा अलर्ट […]

You May Like

Breaking News

advertisement