मुख्य मंत्री का ताज किसके सिर सजेगा
मोगा : 20 फरवरी [ कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा, प्रभारी संपादक पंजाब]:=
✍प्रत्यक्षियों की चुनावी किस्मत आज शाम को इ एम वी मशीनों में बंद हो जाएगी। परंतु सता हासिल करने हेतु सभी राजनीतिक दलों ने ऐड़ी चोटी का जोर लगाया है। वोटरों को भी राजनेताओं ने भी अधिक से अधिक प्रतिलोभन एवं अश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि ऊँट किस ओर करवट लेता है। इस बार अधिक राजनीतिक पार्टियों के प्रत्यक्षी चुनाव रणक्षेत्र में होने कारण वोटर भी असमंजस में दिखाई दे रहे हैं कि किस के पक्ष में मतदान करें। जनता को अपनेपन का एहसास तो लगभग सभी राजनीतिक दलों ने प्रस्तुत किया है। राजनीतिक ज्योतिषाचार्यो के अनुसार इस बार प्रदेश में मिली जुली सरकार बनने के आसार नजर आ रहे है कयों कि एक राजनीतिक पार्टी को बहुमत मिलने के सितारे कम ही दिखाई दे रहे हैं। रही बात मुख्य मंत्री बनने की, 10 मार्च को चुनाव परिणाम के बाद ही कह सकते हैं।