लालकुआं: दूल्हे को देखते ही दुल्हन का पारा क्यों चढ़ा,किया शादी से इंकार,

लालकुआं:  नगर में शनिवार को आयोजित विवाह समारोह के दौरान उस समय रंग में भंग पड़ गया, जब दुल्हन ने दूल्हे को देख शादी से इनकार कर दिया। अंत में दूल्हे को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। लड़की पक्ष के अनुसार शादी से पहले कोई और लड़का दिखाया गया था। पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के संजयनगर स्थित एक युवती की बारात शनिवार को आंबेडकर नगर स्थित बारातघर में बरेली से पहुंची।

दुल्हन पक्ष ने बारातियों की खूब खातिरदारी की। इसके बाद मुस्लिम रीति रिवाज से शादी की रस्म शुरू हुई। इस दौरान जब मंडप में दूल्हा पहुंचा तो दुल्हन की बहन ने दिखाया गया लड़का न होने का आरोप लगाते हुए शादी की रस्म को रुकवा दिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया।

इस बीच जब दुल्हन को बुलाया गया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि दिखाया गया लड़का दूसरा था। इस लड़के की उम्र उनकी बेटी से काफी अधिक है और उसके पैर में भी कुछ तकलीफ है। लड़के वालों का कहना था कि दुल्हन पक्ष के लोग उनके घर पर कई बार आकर लड़के को देख गए थे, आज शादी से मना कर रहे हैं।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आर वर्मा का कहना है कि मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़ : ग्राम सेल्हरापट्टी में हुयी किशोरी की हत्या से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त पवन गिरफ्तार

Sun Aug 21 , 2022
थाना अतरौलियाग्राम सेल्हरापट्टी में हुयी किशोरी की हत्या से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त पवन गिरफ्तार पूर्व का विवरण- वादिनी की नाबालिग पुत्री उम्र लगभग 17 वर्ष दिनांक 18.08.2022 को दोपहर करीब 3 बजे शौच के लिये बाहर गई थी। काफी समय बाद घर वापस न आने पर वादिनी व परिवार वाले […]

You May Like

advertisement