उतराखंड: हरिद्वार से गंगा जल लेकर आ रहे कावड़िए कार्बेट पार्क में क्यों बैठ गए धरने पर!

रामनगर : हरिद्वार से जल लेकर कंडी मार्ग होते हुए रामनगर आ रहे काविडय़ों की ढेला रेंज लालढांक के पास पार्क कर्मचारियों से नोकझोंक हो गई। जिसके बाद उन्होंने बीच सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया। आरोप है कि कावडिय़ों को कार्बेट के कर्मचारियों ने भजन बजाने से मना कर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पार्क की सैर करने आए पर्यटकों की जिप्सियों की कतार लग गई। हालांकि, बाद में अधिकारियों के मनाने पर कवाडिय़े अपने गंतव्य को रवाना हो गए हैं।

हर साल रामनगर, कालाढूंगी, हल्द्वानी सहित अन्य स्थानों के कावडिय़े हरिद्वार से जल लेकर कालागढ़ कंडी मार्ग होते हुए अपने गंतव्य को रवाना होते हैं। इस बार भी व्यवस्था के अनुसार ही कावड़िए गुजर रहे थे, परंतु लालढांग के पास कावडिय़ों की पार्क कर्मचारियों से भजन चलाने को लेकर कहासुनी हो गई।

आरोप है कि कावड़िए भजन गाते हुए गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने उनके डीजे को बंद कराने का प्रयास किया और साथ ही उनका रास्ता भी रोकने का प्रयास किया। इससे गुस्साए कावड़ियों ने रास्ते पर ही धरना देकर आरोपित कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। हालांकि, बाद में अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ। ढेला रेंज संदीप गिरी ने बताया कि सभी कांवड़िए अपने गंतव्य को रवाना हो गए हैं।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:इंडियन डेंटल एसोसिएशन बिहार के अध्यक्ष बने विजय कुमार वर्मा

Tue Mar 1 , 2022
इंडियन डेंटल एसोसिएशन बिहार के अध्यक्ष बने विजय कुमार वर्मापूर्णिया डेंटिस्ट संगठन के सदस्यों ने किया सम्मानित पूर्णियापूर्णिया ने जिला इंडियन डेंटिस्ट एसोसिएशन के बहुत सारे सदस्य डॉक्टरों द्वारा बिहार के अध्यक्ष बनाए गए डॉ विजय वर्मा का स्वागत किया गया। उनका स्वागत प्रेस क्लब पूर्णिया के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह […]

You May Like

Breaking News

advertisement