उत्तराखंड:दुष्कर्म का मामला, भाजपा विधायक महेश नेगी क्यों नही करा रहे हैं डीएनए टेस्ट, पीड़िता


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

राहाट (अल्‍मोड़ा)। उपचुनाव के शोर फिर सीएम को लेकर सियासी उठापटक में दबा विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म का मामला फिर गरमा गया है। माहौल ने तब नया मोड़ ले लिया जब महिला अपराधों को लेकर कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। तभी विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा चुकी पीडि़ता अपनी बेटी को लेकर धरना स्थल पर पहुंच गई। उसने माइक थामा। विधायक नेगी पर आरोपों झड़ी लगा दी। पूछा कि महेश नेगी सच्चे हैं तो डीएनए टेस्ट क्यों नहीं कराते। गिरफ्तारी से बचने को न्यायालय से स्टे की क्या जरूरत। पीडि़ता ने साफ कहा, उसकी बच्ची को पिता का नाम व न्याय न मिला तो विधायक आवास के आगे धरने पर बैठेगी।
दरअसल, पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्टï की अगुआई में कांग्रेसी गुरुवार को मुख्य चौराहा पर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व महिला अपराध के मुद्दे पर धरना दे रहे थे। दुष्कर्म के आरोप में घिरे भाजपा विधायकों के खिलाफ नारेबाजी हो रही थी। इसी दौरान विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा चुकी पीडि़ता अपनी बच्ची के साथ भीड़ के बीच पहुंची तो सभी सन्न रह गए।
पीडि़ता ने माइक थाम धारा प्रवाह विधायक महेश नेगी पर गुबार निकालना शुरू कर दिया। कहा कि विधायक ही उसकी बेटी का पिता है। पीडि़ता ने कहा कि जो अपनी बच्ची का नहीं हो सकता, जनसेवा क्या करेगा। आरोप लगाया कि समझौते के लिए उस पर कई बार दबाव बनाए गए। मगर उसे व बच्ची को न्याय चाहिए। दो टूक कहा कि विधायक सत्ता की आड़ लेकर बच्ची को स्वीकार नहीं करेंगे तो आवास के आगे धरने पर बैठना पड़ेगा। पीडि़ता के सार्वजनिक तौर पर विधायक महेश नेगी की घेराबंदी से दुष्कर्म का मामला फिर चर्चाओं में आ गया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:शौर्य स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने

Thu Jul 8 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक देहरादून। आज गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल पर पहुंचकर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, महापौर सुनील उनियाल गामा व तरुण विजय आदि मौजूद रहे। Read Article 🔊 Listen to this Share […]

You May Like

Breaking News

advertisement