विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए 3 लाख रुपये का दिया जा है ऋण : नेहा सिंह

विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए 3 लाख रुपये का दिया जा है ऋण : नेहा सिंह

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 22 जून : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए व्यक्तिगत कारोबार स्थापित करने के लिए बैकों के माध्यम से 3 लाख रुपये तक के ऋण दिलवाने की योजना शुरू की है। इस योजना के तहत जिला कुरुक्षेत्र के लिये 40 केसों का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि स्कीम के अंतर्गत जिन महिलाओं की वार्षिक आय 3 लाख रुपए तक तथा आयु 18 से 60 वर्ष है, वो इस स्कीम की पात्र होगी, जिसमें कुल ऋण का 10 प्रतिशत हिस्सा महिला को स्वयं वहन करना होगा और शेष राशि बैंकों के माध्यम से दी जाएगी।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि बैंक ऋण के ऊपर लगे ब्याज की प्रतिपूर्ति हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा सब्सिडी के रूप में अदा की जाएगी। इसकी अधिकतम सीमा 50 हजार रुपए व अवधि 3 वर्ष जो भी पहले होगी। उन्होंने कहा कि इस राशि से महिलाएं विभिन्न क्रियाकलापों के लिए जैसे बुटीक, सिलाई- कढ़ाई, आटो, ई-रिक्शा, मसाला/आचार इकाइयों/ खाद्य प्रसंस्करण, कैरी बैग का निर्माण, बेकरी, रेडीमेंट्स गारमेंट्स, कंप्यूटर जांच वक्र्स शामिल है।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा किसी भी अन्य कार्य जिसको महिलाएं करने में सक्षम हो, उन सभी कार्यों को ऋण देने से पूर्व ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी, ताकि महिला को अपने कारोबार या लघु उद्योग स्थापित करने में कार्य कुशलता की कमी महसूस न हो। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिये निगम के जिला कार्यालय हरियाणा महिला विकास निगम, कोठी न0 465/5, मदानो वाली गली कुरुक्षेत्र में व्यक्तिगत रूप से आ सकते हैं या फोन नंबर 01744-223658 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वामी रामदेव से प्रेरित होकर योग करने से मिलती है अदभुत शक्ति : रवि बारना

Sun Jun 22 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक पिपली 22 जून : शनिवार को आयोजित राजकीय योग दिवस के अवसर पर बारना गांव के एक युवक रवि बारना ने 50 किलों का सीमेंट का कट्टा दांतों में फंसा कर हजारो लोगो के सामने उठा कर प्रदर्शन किया। स्वामी रामदेव ने बताया कि रवि के […]

You May Like

Breaking News

advertisement