बिहार:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित नि: शुल्क ऑनलाइन योग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

संवाददाता प्रदीप कुमार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित नि : शुल्क ऑनलाइन योग दिनांक 15/06/2021से 21/06/2021 तक आयोजित की गई थी। लाटडाउन को देखते हुए योग के विभिन्न विधाओं प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। कोरोना वायरस जैसे वैश्विक महामारी में शारीरिक स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी थी। जिसको देखते हुए नि: शुल्क ऑनलाइन योग प्रतियोगिता आयोजित की थी। उक्त बातें योग प्रशिक्षका श्रीमती स्वाति वैशंयत्री ने कही। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है शारीरिक स्वस्थ रहने के लिए कम से कम योग तो सभी आयु वर्ग के लोगों कर ही सकते हैं। जिसमें कोई खर्च भी नहीं होती है।
आयोजक सह खेल प्रशिक्षक हरिओम झा ने कहा कि कोरोना वायरस जैसे वैश्विक महामारी के कारण खेल मैदान,जीम आदि बंद पड़ी है। आम युवाओं, खिलाड़ियों, बुज़ुर्ग माता- पिता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा था। शारीरिक स्वस्थ जीवन के लिए योग ही एक मात्र विकल्प बच रहा है। योग घर पर भी परिवार एवं बच्चों के साथ कर सकते हैं। जिससे शारीरिक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
माता- पिता ग्रुप वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली माता श्री मति रंजू देवी धमदाहा विशनपुर।
महिला ग्रुप वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सुश्री निकिता सिन्हा भरत कालोनी।
बालिका ग्रुप वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सुश्री श्रेयांजली सिंह मिस्त्री टोला मधुबनी।
पुरुष ग्रुप वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले श्री सौरभ शेखर सुभाष नगर।
सुश्री रुचि कुमारी धमदाहा विशनपुर द्वितीय स्थान महिला ग्रुप वर्ग।
श्री अजय कुमार सिन्हा आजाद कालोनी द्वितीय स्थान पुरुष ग्रुप वर्ग में।
सुश्री शुभांजली सिंह मिस्त्री टोला मधुबनी द्वितीय स्थान बालिका ग्रुप वर्ग में।
सुश्री स्वाति प्रिया आजाद कालोनी तृतीय स्थान महिला ग्रुप वर्ग में।
12 वर्ष से कम आयु वर्ग में ओवर आल चैंपियन श्री तेजस कुमार बनमनखी पूर्णिया को उनके घरों पर जाकर पुरस्कार प्रदान किया गया हैं। उन सभी प्रतिभागियों का हौसला अफजाई की गई। प्रतिभागियों की उत्साह देखने लायक थी।
धमदाहा विशनपुर , बनमनखी आदि जगहों पर जाकर काफी अच्छा लग रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी हमारी माता – बहनों भी बेहतर स्वस्थ के प्रति काफी जागरूक हैं।
पुरुस्कार समारोह में निर्णायक समिति सदस्य सह योग प्रशिक्षक श्रीमती स्वाति वैशंयत्री, आयोजक सह खेल प्रशिक्षक हरिओम झा, मो नैय्यर अली, मो मंज़र मोहशिन, शंशाक शेखर सिंह गुड्डू, एस एस प्रसाद पिंटू, स्टेट पैनल अंपायर राघव ठाकुर, सुजीत कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, गुलशन के साथ साथ प्रतिभागियों के अभिभावक गण उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:डा अभिषेक ने पल्स पोलियों कार्यक्रम की शुरूआत

Sun Jun 27 , 2021
संवाददाता-विक्रम कुमार पल्स पोलियो कार्यक्रम कि शुभारंभ डाँ अभिषेक कुमार चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा बच्चें को पोलियो की दवा पिलाकर किया गया।इसबार सनाईड अभियान मे जन्म से पाँच साल तक के 37500 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है।जिसके लिये 118 टीम एवं 34 पर्यवेक्षक को लगाया गया हैं। यह […]

You May Like

advertisement