जनपद में सनातन संस्कृति को मजबूत करने व धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से मा0 मंत्री जी ने किया विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मा० मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति जयवीर सिंह ने आज जनपद में नाथ कॉरिडोर के अंतर्गत पर्यटन विकास की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास त्रिवटी नाथ सत्संग भवन में किया।
लोकार्पण की परियोजनाएं- वित्तीय वर्ष 2023-24 में विधानसभा नवाबगंज के ग्राम रिछौला ताराचन्द्र में स्थित श्री सुखराम धाम को पर्यटन विकास के अन्तर्गत 109.99 लाख रुपए की लागत से घाट स्टेप, टॉयलेट ब्लॉक, गजीबो, रिटेनिंग वॉल, परिक्रमा मार्ग, इंटरलॉकिंग एरिया अप्रोच ऑफ टॉयलेट ब्लॉक, सीटिंग बेंच, सर्कुलर सीटिंग बेंच विद प्लांटर, हॉटीकल्चर वर्क, डस्टबिन, एल०ई०डी० स्ट्रीट लाइट कार्य कराए गए हैं।
वित्तीय वर्ष 2023-24 में विधानसभा मीरगंज के ग्राम समस्तपुर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर का पर्यटन विकास कार्य के अन्तर्गत 108.91 लाख रुपए की लागत से यात्री हॉल विद टॉयलेट ब्लॉक, इंटरलॉकिंग, परिक्रमा मार्ग, गेट रेनोवेशन, सोलर लाइट, साइनेज, स्टोन बेंच, बोरिंग, फ्लोरिंग कार्य कराए गए हैं।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में विधानसभा नवाबगंज में ग्राम ईध जागीर में स्थित भगवान शिव मंदिर का पर्यटन विकास कार्य के अन्तर्गत 108.66 लाख रुपए की लागत से यात्री हॉल, यात्री शेड़, टॉयलेट ब्लॉक, इंटरलॉकिंग, परिक्रमा पथ, प्लान्टर विद सीटिंग, लाईटिंग, स्टोन बैंच, हॉर्टीकल्चर, साइनेज, बोरिंग के कार्य कराए गए हैं। उक्त तीनों कार्यों का लोकार्पण आज मा0 मंत्री जी के कर कमलो से किया गया।
इसी प्रकार विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया, जिसके अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में विधानसभा आंवला के अन्तर्गत स्थित लीलौर झील व दिलवारी प्राचीन राम कटोरा ताल का ईको पर्यटन विकास हेतु 295.17 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज हॉल, फूड कोर्ट, टॉयलेट ब्लॉक, पेयजल व्यवस्था, लॉकर रूम, पाथवे पार्किंग, फोकस वॉल, हॉर्टीकल्चर आदि के कार्य कराए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अहिच्छत्र का समेकित विकास पर्यटन के अन्तर्गत 213.40 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज हॉल/धर्मशाला, परिक्रमा, मेन द्वार, हॉर्टीकल्चर आदि के कार्य कराए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 में ही महाभारत कालीन द्रौपदी स्वयंवर थीम पार्क का निर्माण कराया जाएगा जिसके अन्तर्गत 99.02 लाख रुपए की लागत से सिविल वर्क, पाथवे, हॉर्टीकल्चर आदि के कार्य कराए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्राम गुलडिया में स्थित गौरी शंकर मंदिर में यात्री हॉल का सुदृढ़ीकरण कार्य के अन्तर्गत 56.75 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज हॉल/यात्री विश्राम गृह, पेयजल व्यवस्था, पाथवे, हॉर्टीकल्चर आदि के कार्य कराए जाएंगे।
विधानसभा बरेली शहर में वित्तीय वर्ष 2025-26 में बड़ा बाग हनुमान मंदिर पर पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं का विकास कार्य के अन्तर्गत 355.54 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज हॉल/धर्मशाला, परिक्रमा, मेन द्वार, पाथवे, हॉर्टीकल्चर वर्क, लैण्डस्क्रेपिंग आदि के कार्य कराए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 में श्री रामजानकी मंदिर (सीताराम मंदिर) पर पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास कार्य के अन्तर्गत 296.63 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज हॉल/धर्मशाला, परिक्रमा, मेन द्वार, पाथवे, हॉर्टीकल्चर वर्क, लैण्डस्क्रेपिंग आदि के कार्य कराए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रेमनगर में स्थित पर फसाड लाइटिंग का कार्य की लागत 195.93 लाख रुपए के कार्य कराए जाएंगे।
विधानसभा बरेली कैंट में वित्तीय वर्ष 2025-26 में आनंद आश्रम मंदिर बरेली का पर्यटन विकास कार्य के अन्तर्गत 90.51 लाख रुपए की लागत से यात्री विश्राम गृह, पाथवे, हॉर्टीकल्चर आदि के कार्य कराए जाएंगे।
विधानसभा बिथरी चैनपुर वित्तीय वर्ष 2025-26 में सिरोही मंदिर विकासखंड आलमपुर जाफराबाद का पर्यटन विकास कार्य के अन्तर्गत 106.86 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज हॉल/यात्री विश्राम गृह, पाथवे, हॉर्टीकल्चर आदि के कार्य कराए जाएंगे।
विधानसभा भोजीपुरा वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्राम खितौसा में स्थित श्री पूर्णागिरी शिव मंदिर का पर्यटन विकास कार्य के अन्तर्गत 95.76 लाख रुपए की लागत से पेयजल, यात्री हॉल, टॉयलेट ब्लॉक, सोलर पैनल, स्ट्रीट लाइट, बेंच, डस्टबिन, साइनेज, व्यवस्था, कोटा फ्लोरिंग, पेविंग, म्यूरल आर्ट, हॉर्टीकल्चर आदि के कार्य कराए जाएंगे।
विधानसभा मीरगंज में वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्राम लालपुर विकास खण्ड फतेहगंज पश्चिमी में स्थित ठाकुरजी मंदिर स्थल का पर्यटन विकास कार्य के अन्तर्गत 103.98 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज हॉल/धर्मशाला, पाथवे, हॉर्टीकल्चर आदि के कार्य कराए जाएंगे। जिला योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्राम मकरंदपुर सुतइया में स्थित चित्रगुप्त मंदिर का सौन्दर्याकरण एवं विकास कार्य में 49.11 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज हॉल/यात्री विश्राम गृह, पाथवे, हॉर्टीकल्चर आदि के कार्य कराए जाएंगे।
विधानसभा फरीदपुर में वित्तीय वर्ष 2025-26 में शिव मन्दिर पहलऊनाथ का पर्यटन विकास कार्य के अन्तर्गत 99.76 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज हॉल/यात्री विश्राम गृह, पाथवे, हॉर्टीकल्चर आदि के कार्य कराए जाएंगे, इसी प्रकार विधानसभा फरीदपुर के ग्राम सिसैया मगनपुर में प्राचीन शिव मन्दिर का पर्यटन विकास कार्य के अन्तर्गत 103.18 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज हॉल/यात्री विश्राम गृह, पाथवे, हॉर्टीकल्चर आदि के कार्यों का शिलान्यास मा0 मंत्री जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मा० पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि नाथ नगरी बरेली की पावन धरती पर बाबा त्रिवटीनाथ के पावन प्रांगण में विभिन्न विधानसभाओं में पर्यटन विभाग के अन्तर्गत सनातन संस्कृति को मजबूत करने की दृष्टि से विभिन्न लोकार्पण व शिलान्यास हुआ है। जिसके लिए उन्होंने सभी बरेली वासियों और श्रद्धालुओं को बधाई दी।
मा0 वन एवं पर्यावरण मंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारी सरकार अयोध्या, काशी तथा प्रयागराज के बाद बरेली का विकास कर रही है। उन्होनंे कहा कि त्रिवटी नाथ बरेली के प्राचीन मंदिरों में से है इस मंदिर में मौजूदा हॉल के अतिरिक्त एक बड़े हॉल का भी निर्माण हो रहा है।
मा0 सांसद ने अपने सम्बोधन में कहा कि बरेली की नाथनगरी में 22 करोड़ रुपए की 14 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास आज किया गया है, इससे अध्यात्मिक नगरी का विकास होगा।
मा0 विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह ने कहा कि तहसील फरीदपुर में दो-दो मंदिरों का विकास मा0 मंत्री जी द्वारा कराया गया और प्रत्येक विधानसभा में मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि विकास भी विरासत भी को साकार करते हुए नाथ नगरी में आने वाले मंदिरों को धार्मिक पर्यटन से जोड़ने की दृष्टि से उनका विकास किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त मा0 मंत्री जी ने कहा कि जिन कार्यों का आज लोकार्पण व शिलान्यास किया गया उसके अतिरिक्त भी पर्यटन विभाग द्वारा जनपद में नाथ कारिडोर के अन्तर्गत 09 योजनाएं ििवभिन्न कार्यों को कराया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत 836.98 लाख रुपए की धनराशि से तपेश्वर नाथ मन्दिर का पर्यटन विकास कार्य, 771.74 लाख रुपए की धनराशि से धोपेश्वर नाथ मन्दिर का पर्यटन विकास कार्य, 971.50 लाख रुपए की धनराशि से तुलसी मठ का पर्यटन विकास कार्य धनराशि, 497.76 लाख रुपए की धनराशि से 20 स्थलों पर फोकस वॉल का निर्माण कार्य, 298.93 लाख रुपए की धनराशि से पशुपति नाथ मन्दिर का पर्यटन विकास कार्य, 1167.40 लाख रुपए की धनराशि से अलखनाथ मन्दिर का पर्यटन विकास कार्य, 655.65 लाख रुपए की धनराशि से त्रिवटी नाथ मन्दिर का पर्यटन विकास कार्य, 401.95 लाख रुपए की धनराशि से कावंड़ स्थल का पर्यटन विकास कार्य, 582.08 लाख रुपए की धनराशि से वनखण्डी नाथ मन्दिर का पर्यटन विकास कार्य कराए जा रहे हैं इस प्रकार कुल धनराशि रू0 6183.99 लाख की धनराशि से यह कार्य हो रहे हैं।
इसके अतिरिक्त जनपद में अन्य योजनाएं भी क्रियांवित हैं, जिसके अन्तर्गत विकास खण्ड बिथरीचैनपुर में 221.90 लाख रुपए की धनराशि से भीठानाथ मन्दिर का पर्यटन विकास कार्य, 180.34 लाख रुपए की धनराशि से राही मोटल का उच्चीकरण एवं विस्तारीकरण का कार्य, 288.23 लाख रुपए की धनराशि से तहसील बहेड़ी में स्थित नानकपुरी गुरूद्वारे के नवीनीकरण/विस्तार का कार्य, 93.61 लाख रुपए की धनराशि से विधानसभा बिथरीचैनपुर में रामगंगा घाट के किनारे लेटे हुए हनुमान जी का पर्यटन विकास काम, 181.50 लाख रुपए की धनराशि से विधानसभा क्षेत्र आंवला में श्री अहिच्छत्र जैन मन्दिर का पर्यटन विकास कार्य, 70.94 लाख रुपए की धनराशि से भोजीपुरा में सेमाखेड़ा दाऊजी प्राचीन शिव मन्दिर का पर्यटन विकास कार्य कराए जा रहे हैं इस प्रकार कुल 1036.52 लाख की धनराशि से यह कार्य हो रहे हैं।
मा0 मंत्री जी द्वारा त्रिवटीनाथ मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कार्य में गति लाने और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मा0 मंत्री वन एवं पर्यावरण डॉ0 अरुण कुमार, मा0 सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मा0 विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह व बहोरन लाल मौर्य, मा0 विधायक मीरगंज डॉ0 डीसी वर्मा, मा0 विधायक नवाबगंज डॉ0 एमपी आर्य, महानगर अध्यक्ष भाजपा अधीर सक्सेना, सदस्य राज्य महिला आयोग पुष्पा पाण्डेय, पार्षद शालिनी जौहरी, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष व अधिकारियों में जिलाधिकारी अविनाश सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, उप निदेशक पर्यटन रविन्द्र कुमार, सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दामोदर स्वरूप पार्क के पास 22 लाख छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के विरोध में नीट का किया पुतला दहन

Fri May 15 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिला यूथ कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र कांग्रेस ने संयुक्त तत्वधान में आज चौकी चौराहा स्थित दामोदर स्वरूप पार्क के पास 22 लाख छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के विरोध में नीट का पुतला दहन किया ।नीट का पुतला दहन करते समय […]

You May Like

advertisement