बम भोले की गूंज के साथ शिव भक्तों ने अधिक सावन सोमवार को विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक

बम भोले की गूंज के साथ शिव भक्तों ने अधिक सावन सोमवार को विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जयराम विद्यापीठ श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में सावन के अधिक मास सोमवार को किया गया रुद्राभिषेक।

कुरुक्षेत्र, 24 जुलाई : श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में सावन के अधिक मास सोमवार को भी बड़ी संख्या में शिव भक्त एवं ट्रस्टी पहुंचे तथा बम बोले का गुणगान करते हुए अभिषेक किया।
सावन के अधिक मास सोमवार को विद्यापीठ के ट्रस्टी पवन गर्ग, रेखा गर्ग, प्रतीक गर्ग, सोनिया गर्ग, माहिरा, इलयाणा, सहित फूल सिंह, सुषमा, शमशेर, ओम प्रकाश शास्त्री, शुभम, रेणुका, शारदा व अपना हस्पताल के डा. अजय गोयल इत्यादि ने विधिवत पूजन कर रुद्राभिषेक किया। साथ ही सर्वकल्याण की भावना से विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग का भी पूजन किया। इसी के साथ अधिक मास के लिए भगवान श्री हरि की भी पूजा अर्चना की गई।
आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री ने बताया की सावन में भगवान शिव माता पार्वती के पूजन से उनकी कृपा सहज ही पाई जा सकती है। सावन अधिक मास सोमवार को पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन पूजन से भगवान शिव एवं भगवांन विष्णु की कृपा का फल भी मिलता है। इस मौके पर ट्रस्टियों ने भी श्री रामेश्वर महादेव मन्दिर में बेल पत्र, शहद, दूध, फल फूल इत्यादि अर्पित कर श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर के. के. कौशिक, राजेश सिंगला, सतबीर कौशिक, रोहित कौशिक, चंद्रभान, सुमिंदर शास्त्री, लालचंद, शुकदेव, शशि भूषण शास्त्री, रामपाल शर्मा, शंकर शर्मा, मोहनलाल, नरेश कुमार, हरीशरण शर्मा, अशोक कुमार, सतीश कुमार, प्रवीण कुमार इत्यादि भी मौजूद रहे।
रुद्राभिषेक एवं पूजन करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेरणा संस्था ने बाढ़ के समय अपने जीवन को भी जोखिम में डाल कर बाढ़ पीड़ित लोगों का सहयोग करने वालों को किया सम्मानित

Mon Jul 24 , 2023
प्रेरणा संस्था ने बाढ़ के समय अपने जीवन को भी जोखिम में डाल कर बाढ़ पीड़ित लोगों का सहयोग करने वालों को किया सम्मानित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 प्रेरणा ने बाढ़ के दौरान बहादुरी दिखाने वाली मिली नन्ही बालिका पिंकी को लिया गोद, नन्ही पिंकी […]

You May Like

Breaking News

advertisement