उत्तराखंड: भाजपा में प्रीतम की एंट्री के साथ ही बवाल शुरू,रांगड़ का चुनाव लड़ने का ऐलान


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून: कुछ घंटे पहले धनोल्टी के विधायक प्रीतम पंवार भाजपा में क्या शामिल हुए धनोल्टी से 2012 में भाजपा के विधायक रहे महावीर रांगड ने मोर्चा खोल दिया है।
महावीर रांगड का भारतीय जनता पार्टी ने 2017 में टिकट काट दिया था तब राजनाथ सिंह के समधी नारायण सिंह राणा को मैदान में उतारा था।

बाद में सरकार आई तो महावीर रांगड गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष बनाए गए
इस बीच महावीर रांगड ने लगातार धनोल्टी में जन संपर्क बनाए रखा उनके बारे में धनोल्टी में एक बात कही जाती है कि।

“राजनीतिक दलों के पास कार्यकर्ता है और महावीर रांगड के पास अपने लोग”
यही उनकी ताकत है भारतीय जनता पार्टी ने एक कन्फ्यूजन तैयार कर रखा है धनोल्टी में कहा जा रहा है कि प्रीतम पंवार यमुनोत्री से लड़ेंगे और यमुनोत्री में फैलाया जा रहा है कि प्रीतम पंवार धनोल्टी से लड़ेंगे।

भाजपा की इस रणनीति को भांपते ही महावीर रांगड में धनोल्टी विधानसभा में अपना जनसंपर्क तेज कर दिया है उनके समर्थक भारी संख्या में उनके साथ हैं।

सोशल मीडिया में लगातार यह प्रचारित किया जा रहा है कि यदि भारतीय जनता पार्टी प्रीतम पवार को धनोल्टी से टिकट देती है तो महावीर रांगड को निर्दलीय लडवाया जाएगा जिसे तेजी की साथ रांगड ने 2022 की तैयारी कर दी है उसे लगता है कि आने वाले वक्त में प्रीतम पवार को भाजपा में लाने का परिणाम सिर फुट्व्वल के रूप थे कि सामने आ सकता है।

पंवार के भाजपा में शामिल होने पर राजनाथ सिंह के समधी नारायण सिंह राणा मौन है और बताया जा रहा है कि उन्हे हाईकमान द्वारा चुपचाप रहने को ही कहा गया है देखना है कि महावीर रांगड द्वारा तेज किए गए इस अभियान का अब भारतीय जनता पार्टी किस प्रकार जवाब देती है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: राजकुमार को ज्वाइन करा फंस गई भाजपा,मालचंद का पुरोला से चुनाव लड़ने का ऐलान

Tue Sep 14 , 2021
उत्तराखंड: राजकुमार को ज्वाइन करा फंस गई भाजपा,मालचंद का पुरोला से चुनाव लड़ने का ऐलान!प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक उत्तरकाशी: भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2022 में जीत के लक्ष्य को देखते हुए कांग्रेस विधायक राजकुमार को घर वापसी करवाकर कांग्रेस को कमजोर करने का काम किया है। साथ ही अनुसूचित […]

You May Like

Breaking News

advertisement