स्वामी अमरेश्वर दास महांराज जी की प्रेरणा से बच्चों ने पार्थिव शिव लिंग बना कर किया जलाभिषेक

तीन बच्चों को दिए विशेष उपहार

मोगा : [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा ] := राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद (रजि:) के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक सेवा कुंज अनाथ एवं वृद्ध आश्रम मोगा के श्री श्री 108 स्वामी अमरेश्वर दास महांराज जी जहाँ मानव को भवसागर पार करने हेतु मार्ग दर्शक कर रहें हैं। वहीं बच्चों को भी प्रभु श्री के चरण कमलों के साध जोड़ कर संस्कारिक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। सावन मास जो कि भोले शंकर जी अति प्रिय है।इस शुभ अवसर पर भोले बाबा की पूजा अर्चना करने से शीघ्र प्रसंन हो कर अपनी आपार कृपा भक्तों पर बरसाते हैं। इस कड़ी के अंतर्गत उन्होंने पुराना मोगा में श्रावण की शिव रात्रि के उपलक्ष्य में एक विशेष धार्मिक प्रोग्राम का आयोजित किया। जिसमें बड़ो के साथ बच्चों ने भी विशेष रूप से उपस्थित दर्ज करवाई। पंचाक्षर मंत्र का समूहिक जाप करते हुए भोले बाबा जी की पूजा अर्चना हुई। स्वामी जी ने अपने प्रचवन एवं भोले बाबा जी का भजन गायन करते हुए भक्ति मय महौल बना दिया। बच्चे बहुत ही आनंदमय महसूस कर रहे थे। स्वामी जी ने बच्चों को मिट्टी के प्रार्थिव शिव लिंग बनाने हेतु प्रोत्साहित किया। बच्चों ने बहुत ही श्रद्धा भावना एवं प्रेम से पार्थिव शिव लिंग बनाए एवं ॐ नमों शिवाय का जाप करते हुए जलाभिषेक करवाया।इस उन्होंने तीन बच्चों को विशेष उपहार दे कर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विशेष रूप से प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वरिष्ठ वकील बोध राज मजीठिया, कमल शर्मा,पुनीत सहिल, कर्न के अतिरिक्त भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री नारायणी सेवा ट्रस्ट ने चलाया सदस्यता अभियान

Mon Aug 9 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र :- श्री नारायणी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रंजीत प्रसाद राय ने बताया कि आज सारवां प्रखंड के झिकटी गांव में श्री नारायणी सेवा ट्रस्ट की एक कमेटी गठित की गई जिसमें अध्यक्ष पंचानंद मांझी, सचिव खुशबू कुमारी, उप सचिव जया […]

You May Like

Breaking News

advertisement