टिकट चेकिंग स्टाफ के त्वरित कार्यवाही से गाजीपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल में एक खोये हुए बच्चे को उनके माता-पिता से मिलवाया

फिरोजपुर 29 जुलाई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री चेतन तनेजा ने बताया कि एक भक्त सपरिवार माता वैष्णो देवी की दर्शन करने के लिए श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन आये थे | उस भक्त के साथ एक 14 वर्षीय बालक भी था जिसका नाम तरुण है | वे लोग श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन के बाहर सो रहे थे | बालक तरुण रात्रि में दिशा भ्रम के कारण गाड़ी संख्या-04656 (गाजीपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल) में चढ़ गया और सो गया | इस बारे में उसके माता-पिता को कोई जानकारी नहीं थी। सुबह 4 बजे जगने पर, उसके माता-पिता ने उसे नहीं देखा तो उन्होंने उसे खोजने की कोशिश की लेकिन वे उसे खोज नहीं पाए | फिर उन्होंने रोते-रोते टिकट चेकिंग स्टाफ को  बताया कि उनका पुत्र कहीं खो गया है | इस मामले की सूचना गाड़ी संख्या-04656 में ड्यूटी कर रहे टिकट चेकिंग स्टाफ श्री अनिल कुमार एवं श्री संतोष कुमार, मुख्यालय- श्री माता वैष्णो देवी कटरा को दी गयी | उन्होंने गहन जांच के दौरान ट्रेन में एक बच्चे को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के समीप रोते हुए पाया। उन्होंने इस बच्चे को रेलवे सुरक्षा बल, लुधियाना को सौंप दिया | वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री चेतन तनेजा ने इस सराहनीय कार्य के लिए सभी कर्मचारियों की प्रशंशा की।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा समाप्ति किए जाने से नाराज कोविड-19 कर्मचारियों ने किया एक दिवसीय प्रदर्शन... मांग पूरी ना होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Thu Jul 29 , 2021
जांजगीर-चांपा, 29 जुलाई, 2021/ सेवा  वृद्धि न किए जाने नाराज कोविड स्वास्थ्य कर्मियों ने अब शासन प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जांजगीर-चांपा जिले के  कोविड स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सेवा वृद्धि न किए जाने की वजह से  सोमवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री के […]

You May Like

Breaking News

advertisement