टिकट चेकिंग स्टाफ के त्वरित कार्यवाही से गाजीपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल में एक खोये हुए बच्चे को उनके माता-पिता से मिलवाया

फिरोजपुर 29 जुलाई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री चेतन तनेजा ने बताया कि एक भक्त सपरिवार माता वैष्णो देवी की दर्शन करने के लिए श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन आये थे | उस भक्त के साथ एक 14 वर्षीय बालक भी था जिसका नाम तरुण है | वे लोग श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन के बाहर सो रहे थे | बालक तरुण रात्रि में दिशा भ्रम के कारण गाड़ी संख्या-04656 (गाजीपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल) में चढ़ गया और सो गया | इस बारे में उसके माता-पिता को कोई जानकारी नहीं थी। सुबह 4 बजे जगने पर, उसके माता-पिता ने उसे नहीं देखा तो उन्होंने उसे खोजने की कोशिश की लेकिन वे उसे खोज नहीं पाए | फिर उन्होंने रोते-रोते टिकट चेकिंग स्टाफ को  बताया कि उनका पुत्र कहीं खो गया है | इस मामले की सूचना गाड़ी संख्या-04656 में ड्यूटी कर रहे टिकट चेकिंग स्टाफ श्री अनिल कुमार एवं श्री संतोष कुमार, मुख्यालय- श्री माता वैष्णो देवी कटरा को दी गयी | उन्होंने गहन जांच के दौरान ट्रेन में एक बच्चे को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के समीप रोते हुए पाया। उन्होंने इस बच्चे को रेलवे सुरक्षा बल, लुधियाना को सौंप दिया | वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री चेतन तनेजा ने इस सराहनीय कार्य के लिए सभी कर्मचारियों की प्रशंशा की।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਪਿੰਡ ਸ਼਼ਾਮ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਵਿਚ ਹੋਇਆ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ

Thu Jul 29 , 2021
ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ, 29 ਜੁਲਾਈ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਧੰਨ ਧੰਨ ਮਾਤਾ ਸਦਾ ਕੌਰ ਜੀ ਦੀ ਸਲਾਨਾ ਬਰਸੀ 14 ਸਾਵਣ 29, ਜੁਲਾਈ ਨੂੰ ਪਿੰਡ ਸ਼ਾਮ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਜਿ਼ਲ੍ਹਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਮਨਾਈ ਗਈ। ਬਰਸੀ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਇਕ ਮਹੀਨੇ ਤੋਂ ਦੋ ਸੀ੍ ਅਖੰਡ ਪਾਠਾਂ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ ਲੜੀ ਚੱਲ ਰਹੀ ਸੀ ਜੀ ਦੇ […]

You May Like

Breaking News

advertisement