उत्तराखंड: कांग्रेस पार्टी से निलंबित महिला पार्षद,

देहरादून: नगर निगम पार्षद व महानगर कांग्रेस पदाधिकारी मीना बिष्ट को कांग्रेस पार्टी ने निलंबित कर दिया गया है। पार्षद बिष्ट पर शहीद राज्य आंदोलनकारी के खिलाफ नगर निगम सदन में अमर्यादित बयानबाजी का आरोप है, जिसे पार्टी ने गंभीरता से लिया है।

मीना बिष्ट को जारी नोटिस में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि ‘उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी स्व.राजेश रावत के संबंध में 25 अप्रैल को नगर निगम सदन में आपकी ओर से की गई अभद्र टिप्पणी से उनकी, कांग्रेस पार्टी, राज्य निर्माण आंदोलनकारी और आम जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। स्व. राजेश रावत ने राज्य निर्माण आंदोलन में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

आपकी ओर से सदन में किया गया अमर्यादित व्यवहार आपके पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है। इस अमर्यादित व्यवहार से कांग्रेस पार्टी संगठन की छवि धूमिल होने के साथ ही जनता के मध्य गलत संदेश गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आपकी सदस्यता निलंबित करते हुए तीन दिन में माफीनामे के साथ स्पष्टीकरण लिखित रूप में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने की स्थिति में निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी।’

इस मामले में प्रदेश कांग्रस अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के नगर निगम पार्षदों की बैठक बुलाकर उनसे चर्चा कर पार्टी की ओर से लिए गए निर्णय की जानकारी दी। बैठक में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष डॉ.विजेंद्र पाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, पार्षद सचिन थापा, हुकम सिंह गडिया, कोमल वोहरा, संगीता गुप्ता, अर्जुन सोनकर, सविता सोनकर, इलियास अंसारी, अनिल क्षेत्री, सुमित्रा ध्यानी, प्रवेश त्यागी, रीता कुमार, अनूप कपूर, देविका रानी, महेंद्र रावत, मुकेश सोनकर, दीप वोहरा, अनुराग गुप्ता, आशु रतूड़ी आदि उपस्थित थे,

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: रुड़की में हिंदू महापंचायत पर घमासान,धारा 144 लागू,

Wed Apr 27 , 2022
रुड़की: रुड़की के जलालपुर गांव में आज होने वाली महापंचायत को लेकर घमासान मचा हुआ है। संतों की गिरफ्तारी का दौर जारी है और गांव में धारा 144 लागू है। वहीं किसी टकराव के मद्देनजर गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। गांव में ड्रोन की मदद से आसपास के […]

You May Like

advertisement