हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल (पर्ल) में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।
कुरुक्षेत्र, 8 मार्च :- ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल (पर्ल), कुरुक्षेत्र की प्राचार्या नीरू मलिक ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिलाएं समाज का एक अहम हिस्सा हैं लेकिन वक्त के साथ महिलाएं समाज और राष्ट्र के निर्माण का एक अहम हिस्सा बन चुकी हैं। घर-परिवार से सीमित रहने वाली महिलाएं जब चारदीवारी से बाहर निकल अन्य क्षेत्रों की ओर बढ़ी तो उन्हें अभूतपूर्व सफलता मिलने लगी। वे मंगलवार को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल (पर्ल), कुरुक्षेत्र में बोल रही थी।
नीरू मलिक ने कहा कि खेल जगत से लेकर मनोरंजन तक, और राजनीति से लेकर सैन्य व रक्षा मंत्रालय तक में महिलाएं न केवल शामिल हैं बल्कि बड़ी भूमिकाओं में हैं। महिलाओं की इसी भागीदारी को बढ़ाने और अपने अधिकारों से अनजान महिलाओं को जागरूक करने व उनके जीवन में सुधार करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। हर साल 8 मार्च को दुनिया के तमाम देशों में महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन रोशन लाल गुप्ता, वरूण गुप्ता सहित स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थी मौजूद थे ।