देवरिया | अपने अधिकार की मांग में किसी से पीछे न रहे महिलाएं : गजाला लारी

देवरिया | अपने अधिकार की मांग में किसी से पीछे न रहे महिलाएं : गजाला लारी |
रिपोर्टर _सत्येंद्र यादव |

समाचार प्राप्त हुआ हैं की गत दिनों देवरिया के टाउन हाल परिसर में समाजवादी महिला प्रकोष्ठ की तरफ से एक जन सभा हुई जिसमे जनपद की महिला प्रकोष्ठ तथा समाजवादी नेताओं ने भाग लेकर इस सभा को सफल बनाया |
प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरोजनी नायडु की जयंती को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाते हुए वक्ताओं की कतार में विधानसभा रामपुर कारखाना के पूर्व विधायक गजाला लारी ने महिलाओं की एक विशाल जन सभा में सम्बोधित करते हुए कहा की अपने अधिकार की मांग में महिलाये किसी से पीछे न रहे | इन्होंने कहा की महिलाये देश की एक बहुत बड़ी शक्ति हैं | इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा विधान परिषद के पूर्व सदस्य जे• पी• जायसवाल ने कहा की भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं तथा महिलाओं का खुलयाम उत्पीड़न किया जा रहा हैं जो की न्यायवद्ध नहीं हैं | उन्होंने ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा की महिलाएं अपनी असली ताकत को पहचाने तथा हर जगह अपने हक़ की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ती रहें |
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष डॉ• दिलीप यादव , सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सोभा यादव , पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव , विजयलक्ष्मी गौतम , प्रेमशीला त्रिपाठी , माला शुक्ला , अंकिता यादव , लालमती निषाद तथा प्रभा भारती ने भी संबोधित किया जिसका संचालन रंजना भारती ने किया |

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुशहरी ग्राम का सरकारी राशन अमवा ग्राम के राजकीय दुकान पर मिलने से कार्डधारकों में खुशी की लहर

Sun Feb 14 , 2021
कुशहरी ग्राम का सरकारी राशन अमवा ग्राम के राजकीय दुकान पर मिलने से कार्डधारकों में खुशी की लहर | रिपोर्टर _सत्येंद्र यादव | देवरिया | समाचार प्राप्त हुआ हैं की किसी कारणवश कुशहरी ग्रामसभा का राजकीय दुकान निलंबित हो जाने से यहाँ के कार्डधारको का राशन अमवा गांव के राजकीय […]

You May Like

Breaking News

advertisement