वाराणसी :कांग्रेस से जुड़ी महिलाओं ने दिखाई एकता

पूर्वांचल ब्यूरो /अनुपम श्रीवास्तव

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के फैसले पर पार्टी की महिला नेताओं ने एकजुटता दिखाई है। भदैनी स्थित रानी लक्ष्मीबाई जन्मस्थली पर बुधवार को सभा में महिला नेताओं ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी महिला प्रत्याशियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अनुराधा यादव ने सभी महिला कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए पूरा दम झोंक देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकला, पूर्व शहर अध्यक्ष वीणा पांडेय, प्रदेश कांग्रेस सदस्य पूनम कुंडू, महानगर महिला अध्यक्ष रितु पांडेय, रामनगर चेयरमैन रेखा शर्मा, माधुरी शुक्ला, सुनीता देवी, रामनगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रंजना गुप्ता, साधना चौबे, हरहुआ ब्लॉक अध्यक्ष आशा देवी, माधुरी शुक्ला, सुनीता देवी सहित दर्जनों महिला कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहीं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वाराणसी :नौकरी दिलाने के नाम पर की गई धोखाधड़ी

Thu Oct 21 , 2021
पूर्वांचल ब्यूरो /अनुपम श्रीवास्तव शिवपुर थाना क्षेत्र की खुशहाल नगर कालोनी में सेक्टर बी के रहने वाले श्रेय कौशिक से दुबई में नौकरी के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी कर ली गई।श्रेय की तहरीर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। श्रेय कौशिक […]

You May Like

advertisement