हरियाली तीज पर महिलाओं ने मेहंदी और झूला झूल कर मनाई तीज

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना फतेहगंज पश्चिमी कस्बा में आज हरियाली तीज के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वाधान में महिलाओं ने अपने हाथों में मेंहदी लगाकर, नाच गाना और संगीत गाकर एवं झूला झूल कर हरियाली तीज मनाई। जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के समीप चिटौली गांव के समीप हरि फार्म हाउस पर आई वी एफ की महिला इकाई ने मोहिनी गोयल के नेतृत्व में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं की मेंहदी एवं डांस प्रतियोगिता के अलावा खेल, नृत्य, संगीत आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उसके बाद सभी लोगों को सूक्ष्म जलपान करने के बाद प्रतियोगिता में जीतने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। तीज महोत्सव कार्यक्रम में अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई की नैना गोयल, सुची गोयल, प्रीति अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, प्रीति गोयल, विदुषी अग्रवाल, शिखा गोयल, सारिका गोयल, मनीषा गोयल, प्रियंका अग्रवाल, रमा जायसवाल, अंजू गुप्ता, सोनाली, पूजा अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, मधु अग्रवाल, राजकुमारी अग्रवाल, प्रीति सक्सेना, कंचन सिंह, ज्योति शर्मा समेत चार दर्जन से ज्यादा महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गाँव की छत पर मिला ड्रोन, जांच में जुटी पुलिस

Tue Jul 29 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के मंडोली गांव में सोमवार को एक घर की छत पर अचानक एक ड्रोन गिरने से इलाके में सनसनी फैल गई। हैरानी की बात यह रही कि ड्रोन पर “चाइना” लिखा हुआ था, जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत का […]

You May Like

Breaking News

advertisement