महिला सशक्तिकरण सशक्त भारत का मार्ग : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

महिला सशक्तिकरण सशक्त भारत का मार्ग : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुवि एवं स्वदेशी शोध संस्थान द्वारा “विजन 2047ः समृद्ध और महान भारत” के तीसरे दिन महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा।

कुरुक्षेत्र, 26 अप्रैल : दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि महिला सशक्तिकरण सशक्त भारत का मार्ग है। नारीशक्ति राष्ट्र निर्माण व सशक्त भारत की धुरी है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन 2047 के अनुरूप राष्ट्र निर्माण के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा, जहाँ प्रत्येक बेटी समान अवसरों के साथ आगे बढ़ सके, आत्मनिर्भर बन सके ताकि वे विकसित भारत अभियान में पूर्ण भागीदारी निभा सके। वे शनिवार को नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान केन्द्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एवं स्वदेशी शोध संस्थान, नई दिल्ली, व अन्य शैक्षणिक संस्थानों के संयुक्त तत्वावधान में “विजन 2047ः समृद्ध और महान भारत” विषय पर आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के अंतिम दिन सुबह के सत्र में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। इस अवसर पर विभिन्न विश्वविद्यालयों के साथ स्वदेशी संस्थान द्वारा एमओयू किए गए। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रयास मातृभूमि के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारत की 140 करोड़ जनसंख्या में से आधी यानि महिलाएं मुख्यधारा से वंचित रह जाती हैं, तो यह विकास अधूरा रह जाएगा। इसलिए देश को विकसित बनाने के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब बेटियों को पुत्रों के समान शिक्षा, युद्धकला और प्रशासन का प्रशिक्षण दिया जाता था। परंतु समय के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियाँ, विदेशी आक्रमण और परंपरागत रूढ़ियाँ महिलाओं को शिक्षा, स्वतंत्रता और सम्मान से वंचित करती चली गईं। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 में दिए गए संदेश द्वारा भारत सरकार के प्रयासों महिलाओं के जीवन में वास्तविक परिवर्तन आए हैं।
’मंच पर उपस्थित विशिष्टजन श्रीमती नंदिनी, आदरणीय के.के. पंत, रमेश अग्रवाल, मैथिली, शमिका राव, प्रो. नंदिनी सिंहा कपूर, संध्या राव और अर्चना ने भी नारीशक्ति को राष्ट्र के पुनर्निर्माण का आधार बताया। सम्मेलन में कई सुझाव, शोध-प्रस्ताव और नीति-निर्माण हेतु विचार साझा किए गए, जिनका उपयोग आगामी वर्षों में महिला सशक्तिकरण की रणनीतियों में किया जाएगा।
इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संयोजक आर सुदंरम, संगठक कश्मीरी लाल, राष्ट्रीय सह-संगठक सतीश कुमार, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, प्रो. प्रदीप चौहान, राजेश गोयल, प्रो. भगवती प्रकाश, प्रो. अश्विनी महाजन, सीए हर्षित, प्रो. आरके मित्तल, डॉ. आरसी अग्रवाल, सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कला प्रदर्शनी विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का मंच : प्रो. अनिता दुआ

Sat Apr 26 , 2025
कला प्रदर्शनी विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का मंच : प्रो. अनिता दुआ। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। केयू ललित कला विभाग में सामूहिक कला प्रदर्शनी नवप्रस्थान का हुआ शुभारम्भ। कुरुक्षेत्र, 26 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग में तीन दिवसीय सामूहिक कला प्रदर्शनी ‘‘नवप्रस्थान‘‘ का उद्घाटन करते हुए आईटीटीआर […]

You May Like

advertisement