ऑटो में महिलाओं ने उड़ाई सोने की चेन, आरोपी मौके से फरार

ऑटो में महिलाओं ने उड़ाई सोने की चेन, आरोपी मौके से फरार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : पुराने रोडवेज स्थित सिकलापुर चौराहे और बरेली कॉलेज के बीच एक ऑटो चालक और उसमें सवार कुछ महिलाओं ने मिलकर एक दंपती को शिकार बनाया। आरोपियों ने महिला के गले से सोने की चेन गायब कर ली।
मुरादाबाद निवासी ज्ञानेश कुमार शर्मा अपनी पत्नी के साथ सुरेश शर्मा नगर में रिश्तेदारों से होली मिलकर लौट रहे थे। सैटेलाइट बस स्टैंड पर मुरादाबाद जाने के लिए बस न मिलने के कारण ऑटो से पुराने रोडवेज पर आ रहे थे।
चालक ने बरेली कॉलेज चौराहे पर तीन-चार महिलाओं को अपने ऑटो में बैठा लिया। रास्ते में उन महिलाओं में से एक ने बीमार होने का नाटक करते हुए ज्ञानेश की पत्नी पर गिरने का बहाना बनाया। जब दंपती सिकलापुर चौराहे पर ऑटों से उतरा, तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन गायब थी। पीड़ित ने तुरंत कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में ऑटो और संदिग्ध महिलाएं तो नजर आईं, लेकिन ऑटो का नंबर स्पष्ट नहीं दिख सका। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन तब तक आरोपी टेंपो चालक महिलाओं को लेकर फरार हो चुका था। पुलिस ऑटो चालक और स्नैचिंग करने वाली महिलाओं की तलाश में जुटी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो महिलाओं ने की आत्महत्या, एक का मौके से मिला सुसाइड नोट

Tue Mar 25 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : दो अलग-अलग मामलों में महिलाओं ने आत्महत्या कर ली। पहली घटना प्रेमनगर क्षेत्र की है, जबकि दूसरी घटना सुभाषनगर क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेमनगर पुलिस को […]

You May Like

advertisement