अतरौलिया आज़मगढ़:मिशन शक्ति के तहत महिलाओं, छात्राओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं, छात्राओं को किया गया जागरूक

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़
नारी सुरक्षा ,नारी सम्मान ,नारी स्वावलंबन के लिए शुरु किए जा रहे मिशन शक्ति फेस-तीन के तहत बुधवार को थाना क्षेत्र केगोरहरपुर ,गनपत पुर गांव में चौपाल तथा संबाद के माध्यम से लोगो को महिला पुलिस कर्मियों ने जागरूक किया ।जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की ओर से चौपाल तथा भ्रमण कर संवाद स्थापित करते हुए मिशन शक्ति के संबंध में जानकारी दी जा रही। महिलाओं की मदद के लिए प्रदेश सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं और हेल्पलाइन की भी जानकारी दी गई। महिलाओं को जरूरी पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करने की सलाह दी गयी।महिला पुलिसकर्मी गांव में जाकर महिलाओं और छात्राओं को कानूनी अधिकारो व हक के बारे में जानकारी दे रही हैं। साथ ही लोगो को बताया जा रहा है कि महिलाएं किस तरह खुद को सुरक्षित रख सकती हैं। साथ ही कोई परेशानी आने पर कैसे और कहां पुलिस की मदद मिल सकती है। महिलाओं से बातचीत करके उनकी समस्याएं भी जान रही हैं। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं तथा छात्राओं को जागरूक किया गया। चौपाल के दौरान थानों पर महिला शिकायतकर्ता के लिए स्थापित “महिला हेल्प डेस्क” के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी।मिशन शक्ति फेज-3 के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के प्रति थाना अतरौलिया द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए नई पहल की गई है। इसके तहत महिलाओं व बालिकाओं के अधिकारों के प्रति संवेदनशील होने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की परेशानी या उत्पीड़न होने पर वह अपने हक का इस्तेमाल कर सकें। मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिसकर्मी गांवों के अलावा शहर की गलियों में भी चौपाल लगा रही हैं और महिलाओं से बातचीत करके उनकी समस्याएं भी जान रही हैं। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओ को जागरूक किया गया। चौपाल के दौरान थानों पर महिला शिकायतकर्ता के लिए स्थापित “महिला हेल्प डेस्क” के बारे जानकारी भी दी गयी। इस मौके पर महिला कांस्टेबल सरिता यादव द्वारा ग्रामीण महिलाओं को जानकारी दी गई।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: जंगलों की आग पर डीएम सख्त,

Thu Apr 28 , 2022
स्लग – जंगलो की आग पर सख्त डीएमरिपोर्ट – जफर अंसारीस्थान – हल्द्वानी एंकर- उत्तराखंड मे बेकाबू हो रही जंगलो की आग पर काबू नहीं पाया जा सका हैं, नैनीताल के जंगलो मे कई जगह भीषण आग लगी हुई हैं, बेतालघाट, गरमपानी इलाकों मे लगी आग से जैव विविधता कों […]

You May Like

advertisement