अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मान दिवस पर आंखों का फ्री चेकअप एवं ऑपरेशन कैंप आयोजित, महिलाओं को किया सम्मानित

(पंजाब)फिरोजपुर 08 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मान दिवस 2026 के अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पंजाब अध्यक्ष श्री सुरेंद्र अग्रवाल और महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सिमरन अग्रवाल जी के दिशा निर्देश से अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन,फिरोजपुर छावनी द्वारा श्री राम बाग वृद्ध सेवा आश्रम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के सम्मान के साथ-साथ समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए आंखों का फ्री चेकअप एवं ऑपरेशन कैंप लगाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जेनेसिस डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल के चेयरमैन श्री मती मीनाक्षी सिंघल जी ने की।उनको नारी प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया।
साथ ही कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों के रूप में डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स फिरोजपुर की चेयरपर्सन श्री मती कान्ता गुप्ता जी को शिक्षा रत्न सम्मान से,
विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल फिरोजपुर की चेयरपर्सन श्री मती प्रभा भास्कर जी को शिक्षा गौरव सम्मान तथा समाजसेवी कुमारी मधु गोयल जी को सेवा समर्पण सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चारों अतिथियों को समाज में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पहुंचे सभी मुख्य अतिथियों ने आयोजकों का दिल की गहराइयों से आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:00 बजे ज्योति प्रज्वलित के साथ हुई। इसके बाद सुबह 10:15 बजे आई कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथियों के कर कमलों द्वारा किया गया। इस कैंप में 252 लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करवाई जिसमें से 45 मरीज़ ऑपरेशन के लिए रैफर किए गए।

 इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री राम बाग वृद्ध सेवा आश्रम के अध्यक्ष हरीश गोयल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मान दिवस के अवसर पर समाज सेवा की भावना से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आंखों का फ्री चेकअप एवं ऑपरेशन कैंप लगाया गया, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि कैंप में आए मरीजों की आंखों की जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की गई और जरूरतमंद मरीजों के ऑपरेशन की व्यवस्था भी की गई। उन्होंने कहा कि आश्रम द्वारा समय-समय पर ऐसे सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं और भविष्य में भी समाज हित में इस तरह के कार्यक्रम जारी रहेंगे। इस शुभ अवसर पर सचिव मीनाक्षी मित्तल,कोषाध्यक्ष मीना गुप्ता,अनु गर्ग,उर्मिला गोयल,रितिका गोयल,नीलम गुप्ता,सविता गोयल,सविता गर्ग,दीपा गोयल,सारिका मित्तल,कोमल कांसल,अमिता गुप्ता, पूनम गोयल,स्वीटी गुप्ता,किरण बाला गोयल,उषा रानी बांसल, शायना गोयल,बिंदु गर्ग,साक्षी अग्रवाल,साक्षी गुप्ता,विनय गुप्ता,गुलशन गुप्ता,वीणा गोयल,अंजु मितल,सुष्मा गोयल,मोनिका गुप्ता सूची गुप्ता आदि सहित महिला शक्ति ने उपस्थित  होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में संपूर्ण दरबारों का वार्षिक महत्व सब अमृतवेला सदस्यों द्वारा बड़े ही हर्ष उल्लास और भक्ति भाव से मनाया

Mon Mar 9 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 08 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= इस अवसर पर भक्तजनों द्वारा 24 घंटे का अखंड महामंत्र जाप किया गया। शंखनाद बजाया गया सभी हाथो मे पुष्प ले प्रभु के दरबारो पर पुष्प बरखा की जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रभु का स्मरण किया और […]

You May Like

advertisement