बलरामपुर, 12 फरवरी 2026/ जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर और रायपुर के तत्वाधान में महिला सैन्य पुलिस के पद के लिए भर्ती रैली का आयोजन 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउंड झिंझरी, कटनी (मध्यप्रदेश) में किया जाएगा। भारतीय सेना द्वारा 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस भर्ती रैली में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वे महिला उम्मीदवार हिस्सा लेंगी, जिन्होंने पूर्व में आयोजित ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) उत्तीर्ण कर ली है। शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन में सफल महिला उम्मीदवारों की चिकित्सा जांच 24 फरवरी 2026 को सेना अस्पताल, जबलपुर में की जाएगी। भर्ती रैली में शामिल होने वाली योग्य महिला उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं, साथ ही उम्मीदवारों के ई-मेल पर भी भेजे गए हैं। सेना भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड, रैली अधिसूचना के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज, तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाईल फोन साथ लाना अनिवार्य होगा। साथ ही समय पर पहुंचकर सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने संयुक्त प्रशिक्षण संपन्न बलरामपुर, 12 फरवरी 2026/ एनीमिया मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका […]