ग्रामीण अंचल से प्रबंधन एवं उद्यमिता की ओर नारी शक्ति

बकरी पालन कार्य से जुड़ी 30 उत्कृष्ट महिला सदस्यों को दिया गया तकनीकी, प्रबंधन एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण

महासमुंद 19 मार्च 2026/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना के अंतर्गत जिला महासमुंद में समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें प्रबंधन एवं उद्यमिता के क्षेत्र में स्थापित करने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हेमंत नंदनवार के मार्गदर्शन में परंपरागत रूप से बकरी पालन कार्य से जुड़ी 30 उत्कृष्ट महिला सदस्यों का चयन कर उन्हें उन्नत तकनीकी, प्रबंधन एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु दुर्ग जिले के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय भेजा गया है। प्रशिक्षण 17 से 19 मार्च तक आयोजित किया गया है।
प्रशिक्षण के दौरान महासमुंद की महिला हितग्राहियों को बकरी पालन की आधुनिक तकनीकों, व्यावसायिक प्रबंधन एवं उद्यमिता कौशल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। साथ ही महिलाओं ने अनुभवी वैज्ञानिकों एवं प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में क्षेत्र भ्रमण कर वास्तविक गतिविधियों का प्रत्यक्ष अवलोकन भी किया। इस प्रशिक्षण से महिलाएं अपने कार्य में अधिक दक्ष बनेंगी, साथ ही सफल उद्यमी के रूप में स्थापित करते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सुदृढ़ करेंगी।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शालाओं में बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने समीक्षा बैठक आयोजित

Thu Mar 19 , 2026
महासमुंद 19 मार्च 2026/ शालाओं में बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हेमंत नंदनवार की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित हुई। जिसमें जिले के सभी विकासखंडों के […]

You May Like

advertisement