कुरुक्षेत्र पुलिस लाइन में महिला योग शक्ति दिवस मनाया गया

कुरुक्षेत्र पुलिस लाइन में महिला योग शक्ति दिवस मनाया गया।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

महिला योग शक्ति दिवस का शंखनाद के साथ हुआ शुभारम्भ।

कुरुक्षेत्र, 26 दिसम्बर : कुरुक्षेत्र पुलिस लाइन में कर्ण जिला ने सामूहिक रूप से महिला योग दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। इस मौके पर योगाभ्यास के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई। मान सिंह प्रांतीय सदस्य हरियाणा तथा डा. मनीष कुकरेजा सदस्य हरियाणा योग आयोग ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन, शंखनाद तथा ओम ध्वनि के साथ हुई। सरस्वती वंदना ममता एवं अन्य साधिकाओं द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में योग आसनों का अभ्यास रीना तथा पुनीता द्वारा करवाया गया। प्राणायाम का अभ्यास निर्मल गुप्ता द्वारा करवाया गया। महिला शक्ति के बारे में ममता तथा बबीता द्वारा बहुत अच्छे ढंग से विचार रखे गए। प्रियंका तथा पुनीता द्वारा मनमोहक राधा-कृष्ण की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। मान सिंह व डा. मनीष कुकरेजा ने भी नारी शक्ति के संबंध में बड़ी रुचिकर जानकारी दी। नन्ही बच्ची परी ने राधा के रूप में नृत्य प्रस्तुत किया। उषा ने लीवर के कार्य के बारे में तथा मुद्राओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मंच संचालन निशा द्वारा बहुत ही अच्छे ढंग से किया गया। कार्यक्रम के अंत में के के कौशल प्रधान कर्ण जिला ने आए हुए अतिथियों तथा विशेषकर सेक्टर 8 से मनजीत कौर तथा उनके साथ आई साधिकाओं का हार्दिक धन्यवाद किया। निशा द्वारा शांति पाठ करवाकर प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाली योग साधिकाएं एवं अन्य। नन्ही बच्ची को पुरस्कार देते हुए अतिथिगण।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम पब्लिक स्कूल के एनएसएस कैंप की छात्राओं ने स्वच्छता अभियान रैली निकाली

Mon Dec 26 , 2022
जयराम पब्लिक स्कूल के एनएसएस कैंप की छात्राओं ने स्वच्छता अभियान रैली निकाली। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 स्वयं सेविकाओं ने लोगों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। कुरुक्षेत्र, 26 दिसम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान […]

You May Like

Breaking News

advertisement