आज़मगढ़: सगड़ी विधानसभा में कमल खिलाने का कार्यकर्ताओं का संकल्प

सगड़ी विधानसभा में कमल खिलाने का कार्यकर्ताओं का संकल्प।
भाजपा के दोनो अध्यक्षों का सगड़ी में जगह-जगह हुआ स्वागत।
सगड़ी
सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में नव नियुक्त भारतीय जनता पार्टी के दोनों जिला अध्यक्षों का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। हरैया और अजमतगढ़ ब्लॉक में आयोजित सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं ने सगड़ी में कमल खिलाने का संकल्प लिया। अजमतगढ़ में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए श्री कृष्ण पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर गरीब मजलूम के लिए काम कर रही है। आने वाले लोकसभा के चुनाव में माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा पुनः प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
लालगंज के जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि मेरे जैसे अपना कार्यकर्ता को भी पार्टी ने इतना बड़ा सम्मान दिया है।भारतीय जनता पार्टी में ही सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है। इस दौरान पूर्व विधायक वंदना सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि अजमतगढ़ मनीष कुमार मिश्रा, मंडल प्रभारी अजमतगढ़ अमरनाथ तिवारी, नागेंद्र पटेल, तारकेश्वर ओझा, सुमन राय, पंकज श्रीवास्तव, दिवाकर सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव,जय प्रकाश सिंह, संतोष कुमार, जसवंत सिंह,मंजू सिंह,रेनू गोस्वामी, मोहन राम, सुधीर राय, हरि नारायण राय, ज्ञानेंद्र मिश्रा आज लोग मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार अररिया: स्वास्थ्य विभाग में बहाल कंप्यूटर ऑपरेटर ने अपनी हक की लड़ाई के लिए की बैठक

Sun Oct 8 , 2023
स्वास्थ्य विभाग में बहाल कंप्यूटर ऑपरेटर ने अपनी हक की लड़ाई के लिए की बैठक Read Article 🔊 Listen to this Share Post

You May Like

advertisement