
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : इको क्लब फार मिशन लाइफ के अंतर्गत आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 को राजकीय हाई स्कूल, बढ़ेपुरा बरेली में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर
विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया, पौधा रोपण के साथ ही अपनी धरती एवं पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया
यह दिन हमें प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और वनों की कटाई जैसी गंभीर समस्याओं पर विचार करने की प्रेरणा देता है।
यह हमें पानी बचाने, बिजली का सीमित उपयोग करने और प्राकृतिक संसाधनों के सही इस्तेमाल का संदेश देता है।
विद्यालय में वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियानों के माध्यम से छात्रों को प्रकृति के करीब लाना ही इसका प्रमुख उद्देश्य है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अर्चना राजपूत ने सभी से अपेक्षा की कि हमें वृक्षों को लगाने और लगवाने तक ही सीमित नहीं रहना है बल्कि प्रतिदिन उनका संरक्षण भी करना है l आजकल लगातार चल रही हीट वेव और लू इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है की प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करने से कितना भारी नुकसान हो सकता है इसलिए सभी को मिलजुल कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उनका संरक्षण करना चाहिए l सभी विद्यार्थियों को शासन द्वारा प्रसारित कार्यक्रम भी दिखाया गया जिससे उन्हें प्रेरणा मिल सके। विद्यालय की शिक्षिकाएं दीपाली मिश्रा एवं नीलम रस्तोगी द्वारा बच्चों को पृथ्वी दिवस के महत्व के बारे में बताया गया l इस अवसर पर सृष्टि ,राबिया, अनन्या, नौशीन, साहिब,शिफा,संगीता , सबा बी,प्रभाकर, दीपांशु, शिवम, नाजिम, नवाजिश, सानिब, अनस आदि ने भाग लिया।


