एसवीएसयू में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

पलवल,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 5 जून : विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कौशल कृषि संकाय द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने पौधारोपण करके किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष पृथ्वी के फेफड़े हैं तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना आवश्यक है। उन्होंने सभी उपस्थित जनों एवं विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कृषि संकाय के डीन डॉ. डी. वी. पाठक, डीन प्रोफेसर सुनील गर्ग, डीन प्रोफेसर सुरेश कुमार, डीन प्रोफेसर सुचित्रा वशिष्ठ, डॉ. हरीश कुमार, डॉ. स्मिता, डॉ. तेजिंदर, डॉ. हेमंत कम्बोज, ओएसडी संजीव तायल तथा अनिल सहित संकाय एवं स्टाफ के अन्य सदस्यों ने सहभागिता की। इस अवसर पर कौशल कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कृषि फार्म में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण तथा हरित एवं स्वच्छ परिसर के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प लेने के साथ हुआ।
पौधारोपण करती श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की कुलसचिव सुमन वशिष्ठ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कला कीर्ति भवन में तीन दिवसीय पारम्परिक सांझी कार्यशाला का हुआ भव्य शुभारंभ

Sat Jun 6 , 2026
सांझी कार्यशाला का हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी ने किया उदघाटन।कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की पहल पर महिलाएं सीख रहीं पारम्परिक लोक कला सांझी के गुर। थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 5 जून : हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक लोक कलाओं को जीवंत रखने के उद्देश्य से […]

You May Like

Breaking News

advertisement