विश्वविख्यात भागवत भूषण आचार्य डॉ. रामविलास चतुर्वेदी महाराज 23 फरवरी से कहेंगे श्रीमद्भागवत की कथा

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष 9416191877
ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी।
वृन्दावन : छटीकरा रोड स्थित श्री चिंतामणि कुंज में सनातन संस्कार सेवा संस्थान के द्वारा महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानन्द महाराज के पावन सानिध्य में अष्ट दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं होली महोत्सव का आयोजन दिनांक 23 फरवरी से 01 मार्च 2026 पर्यंत अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी गुलशेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया है कि महोत्सव के अन्तर्गत विश्वविख्यात भागवत भूषण आचार्य डॉ. रामविलास चतुर्वेदी महाराज अपनी सुमधुर वाणी में अपराह्न 3 से सायं 7 बजे तक देश-विदेश से आए असंख्य भक्तों- श्रृद्धालुओं को श्रीमद्भागवत की अमृत कथा श्रवण कराएंगे।
उन्होंने बताया कि इस अष्टदिवसीय महोत्सव के अंतर्गत 27 फरवरी को सायं 05 बजे से लड्डु होली, 28 फरवरी को सायं 05 बजे से जलेबी की होली एवं 01 मार्च को सायं 05 बजे से भव्य फूलों की होली आदि के कार्यक्रम आयोजित होंगे।जिसमें सभी भक्त-श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं।




