विश्व हिन्दू परिषद का बैठक व होली मिलन समारोह

जिला बलिया ….

विश्व हिन्दू परिषद का बैठक व होली मिलन समारोह

रिपोर्ट:- विवेक कुमार पटेल के रिपोर्ट

स्थान:- बलिया उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर.8355002336

बलिया विश्व हिन्दू परिषद के जिला कार्यकरणी की योजना बैठक व होली मिलन का कार्यक्रम रविवार को जगदीश पुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पर सम्पन्न हुई।बैठक में सभी प्रखंडों के अध्यक्ष मंत्री संयोजक उपस्थित रहे।बैठक की शुरुआत विहिप के विभाग अध्यक्ष डा.चंद्रशेखर पान्डेय व विहिप के जिलाध्यक्ष मंगल देव चौबे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।बैठक में प्रांत की योजना बनाई गई और योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।डा.चंद्रशेखर पान्डेय ने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मंगल देव चौबे बताया कि पूरे देश में विहिप द्वारा 13 अप्रैल से27 अप्रैल के बीच राम उत्सव कार्यक्रम किया जायेगा।जिसमें कारसेवकों व आचार्य व पुरोहितों का सम्मान किया जायेगा।श्री चौबे ने कहा कि 11 मई से 23 मई के बीच सीता महोत्सव भी किया जायेगा।तथा इस प्रान्तीय बैठक में घोषित किये गये नवनियुक्त जिला संयोजक मनीष सिंह व जितेंद्र कुमार जी का अभिनंदन किया गया।इस दौरान प्रमुख रुप से करुणानिधि तिवारी, अजय श्रीवास्तव, विरेंद्र सिंह,पं. सरोज मिश्रा, अशोक साह,सुमित पान्डेय, विकेश चौबे, हलचल सिंह, अवनीश राय, छोटू, मनोज चौबे, अवनीन्द्र चतुर्वेदी, अनुप, भोला, भानु,सुधान्सु मिश्रा, अमित कुमार,शिव प्रकाश सिंह, अनूप सोनी,शुभम यादव, संतोष गुप्ता आदि रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंगल देव चौबे व संचालन जिला मंत्री करुणा निधि तिवारी ने किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व मंत्री श्री भगवती सिंह जी के आकस्मिक मृत्यु पर समाजवादी पार्टी ने गहरा शोक ब्यक्त किया

Mon Apr 5 , 2021
जिला बलिया… पूर्व मंत्री श्री भगवती सिंह जी के आकस्मिक मृत्यु पर समाजवादी पार्टी ने गहरा शोक ब्यक्त किया रिपोर्ट:- विवेक कुमार पटेल के रिपोर्ट स्थान:-बलिया उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर.8355002336 बलिया राज्यसभा के पूर्व सदस्य उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री भगवती सिंह जी के आकस्मिक मृत्यु पर समाजवादी पार्टी […]

You May Like

advertisement