विश्व वैष्णव सम्मेलन व 150 वां जन्मोत्सव बनेगा ऐतिहासिक व यादगार : सुधा

विश्व वैष्णव सम्मेलन व 150 वां जन्मोत्सव बनेगा ऐतिहासिक व यादगार : सुधा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 25 को होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, 26 अगस्त को मुख्यमंत्री मनोहर होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि।
कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में।

कुरुक्षेत्र, 22 अगस्त : विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि गौड़ीय मिशन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद का त्रिवर्ष व्यापी 150 वां जन्मोत्सव एवं विश्व वैष्णव सम्मेलन का आयोजन 24 से 26 अगस्त 2022 तक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए सभी मिलकर कार्य कर रहे है। इस समारोह की सभी तैयारियां अंतिम चरण में है। अहम पहलु यह है कि विश्व वैष्णव सम्मेलन में 24 अगस्त को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और 26 अगस्त को मुख्यमंत्री मनोहर लाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
विधायक सुभाष सुधा सोमवार को ब्रह्मसरोवर पर श्री व्यास गौड़ीय मठ संस्थान के प्रांगण में आयोजित एक प्रेस कॉन्फे्रंस को संबोधित कर रहे थेे। उन्होंने कहा कि श्रील प्रभुपाद का दिव्य आविर्भाव 6 फरवरी 1874 को श्रीधाम पुरी में नारायण छाता (वर्तमान में श्रीचैतन्य गौड़ीय मठ, बडदाण्ड, पुरी के रूप में जाना जाता है) में हुआ था एवं उनका दिव्य धाम के लिए आरोहण 1 जनवरी 1937 को बागबाजार, कोलकाता में हुआ था। गौडीय मिशन द्वारा श्रील प्रभुपाद के 150 वें जन्मोत्सव को 3 वर्षों (2022 2025 तक मनाया जा रहा है भारत के तत्कालीन महामहिम राष्ट्रपति श्रीरामनाथ कोविंद ने इस त्रिवर्षीय समारोह का 20 फरवरी 2022 को श्री जगन्नाथ पुरी में शुभ उद्घाटन किया। इसी श्रृंखला में द्वितीय कार्यक्रम गौड़ीय मिशन की अन्यतम शाखा श्री व्यास गौड़ीय मठ, ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र में 24 अगस्त से 26 अगस्त 2022 तक अनुष्ठित हो रहा है।
विधायक ने कहा कि 24 तारीख को दोपहर 3 बजे से भव्य नगर संकीर्तन शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न प्रकार की झांकियां एवं संकीर्तन मंडलियों इस शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण होंगे। शोभायात्रा श्री व्यास गौड़ीय मठ से आरम्भ होकर बिरला मन्दिर सीकरी चौक, अम्बेडकर चौक, अर्जुन चौंक होती हुई श्री व्यास गौड़ीय मठ पहुँचेगी। उन्होंने कहा कि
कि 25 अगस्त को प्रात: 9 बजे से 12 बजे तक विशाल संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश-विदेश के प्रमुख संत भाग लेंगे। दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक उद्घाटन समारोह अनुष्ठित होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शिरकत करेंगे। प्रात: 9 बजे से बृजकला फाउंडेशन (वृन्दावन) द्वारा मयूर नृत्य, प्रदीप नृत्य एवं ब्रज की होली आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 26 अगस्त 2022 को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक समापन महोत्सव मनाया जाएगा जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ायेंगे। गौड़ीय मिशन के आचार्य श्रीश्रीमद् भक्तिसुंदर संन्यासी गोस्वामी महाराज संपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
उन्होंने कहा कि श्रील प्रभुपाद या श्रील भक्तिसिद्धान्त सरस्वती गोस्वामी प्रभुपाद, गौड़ीय मिशन के संस्थापक है जिन्होंने देव वर्णाश्रम धर्म की स्थापना करके वैष्णवों को एक संगठनात्मक रूप प्रदान किया। पुनरुत्थानवाद के युग में वे एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने यह प्रमाणित किया कि श्रीचैतन्य महाप्रभु द्वारा प्रतिपादित भागवत धर्म या शुद्ध सनातन धर्म एक साम्प्रदायिक धर्म नहीं है बल्कि ये जीवों के लिए शान्ति, प्रेम एवं समरसता का प्रकाश है। गौड़ीय मिशन इस दिव्य आत्मा को सच्ची श्रद्धांजली देने जा रहा है जो भारतीय सोच को यूरोपीय देशों में ले जाने वाले प्रथम व्यक्ति थे प्रभुपाद ने न केवल विश्वभर में 64 मठ केन्द्रों की स्थापना की बल्कि वे उज्जवल अनुयायियों द्वारा अनुगमन किए गए जिनमें पंडितों आम जन समूहों, राजाओं, महाराजाओं से लेकर युरोपीय बुद्धिजीवी तक शामिल थे। उनके द्वारा प्रतिपादित संदेशों ने भारत के कुछ प्रख्यात हस्तियों को भी प्रभावित किया जैसे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, मदनमोहन मालवीय, चक्रवर्ती राजगोपालाचार्य वे भारतीय दर्शन को मुद्रण व संचार के माध्यम से भारतीय तथा विदेशी भाषाओं में हर दरवाजे तक पहुँचाने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति थे। इस मौके पर भक्ति सुंदर सन्यासी महाराज, अध्यक्ष आचार्य गौडिया मिशन, भक्ति गौरव गिरी महाराज, मठाधीश व्यास गौडिया मिशन, कुरुक्षेत्र, भक्ति रक्षक ऋषिकेश महाराज, सह सचिव गौडिया मिशन, भक्ति भास्कर भारती महाराज,भक्ति निष्ठा मधुसूदन महाराज, रसिका नन्ददास ब्रह्मचारी आदि उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य के हजारों शिक्षकों का चंडीगढ़ में अपने हक के लिए जबरदस्त प्रदर्शन

Mon Aug 22 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। रेशनेलाइजेशन के खिलाफ उठाई आवाजसरकार के आदेशों को किया दरकिनार। चंडीगढ़ 22 अगस्त : हरियाणा सरकार की रेशनेलाइजेशन नीति के विरोध में हरियाणा के हजारों शिक्षक स्कूलों से छुट्टी करके सोमवार को चंडीगढ़ पहुंच गए। शिक्षकों ने पंचकूला में शिक्षा सदन के बाहर […]

You May Like

advertisement