विरासत में विश्व की सबसे बड़ी 25 फुट की सांझी बनेगी विशेष आकर्षण का केन्द्र

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

विरासत हेरिटेज विलेज में 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक सांझी उत्सव का आयोजन।

कुरुक्षेत्र : विरासत दि हेरिटेज विलेज जी.टी. रोड मसाना में आयोजित राज्य स्तरीय सांझी उत्सव-2024 में विश्व की सबसे बड़ी सांझी विशेष आकर्षण का केन्द्र बनेगी। 25 फुट ऊंची और 14 फुट चौड़ी यह सांझी जींद के कलाकार गौत्तम सत्यराज गांव ढिगाणा निवासी द्वारा बनाई जाएगी। इसके अतिरिक्त इस सांझी उत्सव में हरियाणा के अलग-अलग कोनों से लुप्त होती सांझी कला को बचाने के लिए सैंकड़ों महिलाएं भाग लेंगी। यह जानकारी विरासत सांझी उत्सव- 2024 के संयोजक डॉ. महासिंह पूनिया ने दी।
उन्होंने बताया कि सांझी प्रतियोगिता का आयोजन विरासत हेरिटेज विलेज मसाना में 2 अक्टूबर को अमावस्या के दिन किया जायेगा। इस दिन लोक सांस्कृतिक दृष्टि से ग्रामीण महिलाएं घरों में सांझी लगाती हैं। लोक सांस्कृतिक परम्परा का निर्वहन करते हुए विरासत में भी सांझी प्रतियोगिता का आयोजन अमावस्या के दिन ही किया गया है। इससे पूर्व तीन सांझी उत्सव 2021, 2022 एवं 2023 में विरासत द्वारा आयोजित किए जा चुके हैं। इन सांझी उत्सवों में 500 से अधिक महिलाओं ने सांझी निर्माण प्रतियोगिता में भाग लिया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व की सबसे बड़ी सांझी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगी। उन्होंने बताया कि 28 फुट ऊंचे एवं 16 फुट चौड़े लकड़ी के पैनल पर गांव ढिघाणा के कलाकार गौत्तम इस सांझी का निर्माण करेंगे। विरासत सांझी उत्सव 2023 में गौत्तम ने 21 फुट की सांझी का निर्माण कर सबका ध्यान आकर्षित किया था। इसके लिए विरासत की ओर से गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड लिम्का बुक के कार्यालय में संपर्क कर उनकी टीम को विश्व की सबसे बड़ी सांझी का नाम दर्ज करने के लिए पत्र भी भेज दिया गया है। डॉ. पूनिया ने कहा कि इस सांझी के अतिरिक्त भी हरियाणा के अनेक महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों की टीम विरासत सांझी उत्सव में भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि 2 से 11 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किए जाने वाले इस सांझी उत्सव में स्कूल एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए लुप्त होती चित्तण-मांडणा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक आयोजित किया जायेगा। सांझी उत्सव को देखने के लिए आने वाले विद्यार्थी इस प्रतियोगिता के प्रतिभागी रहेंगे। डॉ. पूनिया ने बताया कि सांझी प्रतियोगिता का निर्णय 11 अक्टूबर को घोषित किया जायेगा और उसी दिन विरासत में प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आध्यात्मिकता एवं ज्ञान परम्परा भारतीय सांस्कृतिक विरासत का आधार : स्वामी मुनिवत्सल दास

Fri Sep 13 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। आध्यात्मिक ज्ञान मानव जीवन में उत्कृष्टता का आधार : प्रो. सोमनाथ सचदेवा।भारत का प्राण अध्यात्म में निहित : प्रो. सीता राम व्यास।केयू तथा बीएपीएस स्वामी नारायण रिसर्च इंस्टीट्यूट अक्षरधाम, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में ‘आधुनिक युग में अध्यात्म ज्ञान की प्रासंगिकता’ विषय पर एकदिवसीय विस्तार […]

You May Like

advertisement

call us