कार्तिक पूर्णिमा पर जयराम विद्यापीठ में हुआ पूजन एवं दीप दान

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

ब्रह्मचारियों ने किया दीप दान तथा आरती।
कार्तिक पूर्णिमा दीपदान से मिलता है दस यज्ञों के बराबर फल : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।

कुरुक्षेत्र, 19 नवम्बर : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के तट स्थित श्री जयराम विद्यापीठ में जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विद्वान ब्राह्मणों एवं ब्रह्मचारियों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया व भंडारे का आयोजन किया गया। अनुष्ठान के साथ ही यजमानों द्वारा दीपदान व आरती की गई। इस मौके पर श्रद्धालु तथा ट्रस्टी भी मौजूद थे। परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि कार्तिक पूर्णिमा सनातन धर्म का बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन महादेव ने त्रिपुरासुर नामक असुर का संहार किया था। इसी कारण से इसे त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहते हैं। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र वासियों के लिए तो कार्तिक पूर्णिमा वैसे भी बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी स्थान पर भगवान श्री कृष्ण ने पुरी सृष्टि को गीता का संदेश दिया और अगले माह कुरुक्षेत्र में भव्य गीता जन्मोत्सव आयोजित किया जायेगा। ब्रह्मचारी ने कार्तिक पूजन का आगे महत्व बताया कि इस दिन पवित्र तीर्थ तथा नदी पर स्नान कर दीपदान, भगवान की पूजा, आरती, हवन तथा दान का बहुत महत्व है। उन्होंने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही संध्या काल में भगवान विष्णु का मत्स्य अवतार हुआ था। इसलिए इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान के बाद दीप दान का पुण्य फल दस यज्ञों के बराबर होता है। कार्तिक मास वैसे भी बहुत पुण्य प्रदान करने वाला मास है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: कृषि कानून की वापसी पर क्या बोले हरदा...

Fri Nov 19 , 2021
देहरादून: गुरु पर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कृषि कानूनों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मोदी सरकार ने तीनों विवादित कृषि कानून वापस लेने का फैसला किया है। मोदी के इस फैसले पर विपक्ष दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता […]

You May Like

Breaking News

advertisement