![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230730-WA0034-1024x695.jpg)
जयराम विद्यापीठ में पूरे सावन अधिक मास चलेगा पूजन एवं अनुष्ठान।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
सावन अधिक मास का 16 अगस्त को होगा समापन।
जयराम विद्यापीठ में हो रहा रुद्राभिषेक व महामृत्युंजय जाप।
कुरुक्षेत्र, 30 जुलाई : देश भर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से श्री जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में दूर दूर से आए श्रद्धालुओं द्वारा निरंतर सावन अधिक मास का पूजन एवं रुद्राभिषेक किया जा रहा है।
आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री के अनुसार सावन अधिक मास का पूजन 16 अगस्त जारी रहेगा। विद्यापीठ में निरंतर चल रहे सावन रुद्राभिषेक व महामृत्युंजय जाप में रविवार को भी श्रद्धालु शामिल हुए। रविवार को चंडीगढ़ से अनुराग गोयल, पंचकूला से अर्पणा व दीविक शर्मा, होशियारपुर (पंजाब) से सौरभ सोनी व नित्तिका तथा नागपुर से वैशाली इत्यादि ने सपरिवार रुद्राभिषेक किया। साथ भोलेनाथ से मंगलकामनाएं की।
आचार्य लेखवार ने बताया कि सावन भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित है, ठीक उसी प्रकार सावन पुरुषोत्तम मास का यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। सावन के बीच 18 जुलाई से अधिक मास लगा हुआ है और इसका समापन 16 अगस्त 2023 को होगा।
आचार्य लेखवार के अनुसार विद्यापीठ में विद्वानों एवं ब्रह्मचारियों प्रतिदिन रुद्राभिषेक व महामृत्युंजय जाप किया जा रहा है। इस के लिए जयराम संस्थान के अलग अलग यजमान एवं श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस मौके पर के.के. कौशिक, राजेश सिंगला, सतबीर कौशिक व रोहित कौशिक इत्यादि भी मौजूद रहे।
विद्यापीठ में सावन अधिक मास पूजन व अभिषेक करते हुए।